फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Additional coaches will be joined in many trains

Railway News :  प्रयागराज-डॉ. अंबेडकर नगर समेत कई ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

Sat, 30 Jul 2022 08:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Jul 2022 08:14 PM IST
सार

18 कोच की कानपुर शताब्दी में एसी चेयरकार के दो कोच एक अगस्त से बढ़ाए जा रहे हैं। इसमें एसी चेयरकार के कुल 15 कोच हो जाएंगे।

विज्ञापन
Additional coaches will be joined in many trains
train - फोटो : Istock

विस्तार

प्रयागराज से उज्जैन होकर इंदौर के डॉ. अंबेडकर नगर जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन में एक अगस्त से एसी थ्री श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त कोच एक माह के लिए लगाया जा रहा है। इस ट्रेन में एसी थ्री के पांच कोच हो जाएंगे। इसके अलावा वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता वीकली एक्सप्रेस में एसी थ्री के एक अगस्त से छह की बजाय सात कोच हो जाएंगे।

विज्ञापन



18 कोच की कानपुर शताब्दी में एसी चेयरकार के दो कोच एक अगस्त से बढ़ाए जा रहे हैं। इसमें एसी चेयरकार के कुल 15 कोच हो जाएंगे। इसी तरह वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा में भी एसी थ्री का अतिरिक्त कोच, आगरा फोर्ट-अजमेर में एसी थ्री और सामान्य श्रेणी का एक-एक कोच, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ में एसी थ्री का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। इन सभी ट्रेनों में एक-एक माह के लिए ही अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed