फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Adc student council election

एडीसी में भी छात्र परिषद का 21 और 22 को

Sat, 12 Oct 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Adc student council election
एसपीएम महाविद्यालय एवं ईसीसी में जारी की गई अधिसूचना
विज्ञापन

सीएमपी, ईश्वर शरण में भी जल्द घोषित होगा चुनाव कार्यक्रम
प्रयागराज। इविवि के बाद एडीसी ने भी छात्र परिषद के चुनाव का कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया। एडीसी में भी छात्र परिषद के लिए 21 और 22 अक्तूबर को मतदान होगा। वहीं, श्याम प्रसाद मुखर्जी (एसपीएम) महाविद्यालय और ईसीसी में भी शुक्रवार को छात्र परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। सीएमपी डिग्री कॉलेज और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में भी चुनाव कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।
एडीसी में नामांकन फॉर्म की बिक्री 14 अक्तूबर से शुरू होगी और चुनाव की पूरी प्रक्रिया नौ दिनों में पूरी कर ली जाएगी। चुनाव अधिकारी डॉ. राम वर्ण शुक्ला के अनुसार कॉलेज के कीडगंज, जीरो रोड एवं बेनीगंज परिसर का मतदान अपने-अपने परिसरों में निर्धारित तिथि एवं समय पर होगा। वहीं, एसपीएम महाविद्यालय में छात्र परिषद का चुनाव कार्यक्रम 14 अक्तूबर (सोमवार) को जारी किया जाएगा। ईसीसी में छात्र परिषद का चुनाव कराने का जिम्मा अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उमेश प्रताप सिंह को दिया गया है।
विज्ञापन

ईसीसी में छात्र परिषद चुनाव पहले से होता रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. उमेश ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करते हुए अधिसूचना जारी कर दी। ईसीसी में भी प्रथम चरण के तहत कक्षा प्रतिनिधियों का चुनाव 21 अक्तूबर को कराए जाने की तैयारी है। डॉ. उमेश के मुताबिक छात्र परिषद चुनाव के प्रथम एवं द्वितीय चरण का विस्तृत कार्यक्रम शनिवार शाम चार बजे तक महाविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी में चुनाव का कार्यक्रम
तिथि-कार्यक्रम
14 एवं 15 अक्तूबर-नामांकन फॉर्म की बिक्री कीडगंज परिसर में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक
16 अक्तूबर-नामांकन कीडगंज परिसर में सुबह 11 से अपराह्न दो बजे, प्रत्याशियों की संभावित सूची शाम चार बजे
17 अक्तूबर-आपत्ति कीडगंज परिसर में शाम चार बजे
18 अक्तूबर-नामांकन प्रपत्रों की जांच सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक
19 अक्तूबर-नाम वापसी कीडगंज परिसर में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक, अंतिम सूची का प्रकाशन अपराह्न तीन बजे
21 अक्तूबर-मतदान सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक, मतगणना एवं चुनाव परिणाम की घोषणा कीडगंज परिसर में दोपहर 2.30 बजे से
22 अक्तूबर-परिषद के पदाधिकारी पद के प्रत्याशियों का नामांकन कीडगंज परिसर में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक, नाम वापसी दोपहर 12 से एक बजे तक, अंतिम सूची दोपहर 1.30 बजे, मतदान दोपहर दो से शाम चार बजे तक, मतगणना एवं चुनाव परिणाम शाम साढ़े चार बजे से, शपथ ग्रहण चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed