फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ADA Outpost In-charge suspended for negligence; Lekhpal Singh sent to Police Lines.

प्रयागराज : लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी एडीए निलंबित, लेखपाल सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया

Sun, 04 Oct 2026 01:48 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Oct 2026 01:48 PM IST
सार

पुलिस चौकी एडीए से करीब पांच सौ मीटर दूर मानस विहार अपार्टमेंट में देह व्यापार की गतिविधियां संचालित हो रही थीं। इसमें लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी एडीए लेखपाल सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

विज्ञापन
ADA Outpost In-charge suspended for negligence; Lekhpal Singh sent to Police Lines.
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुलिस चौकी एडीए से करीब पांच सौ मीटर दूर मानस विहार अपार्टमेंट में देह व्यापार की गतिविधियां संचालित हो रही थीं। इसमें लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी एडीए लेखपाल सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बीते 25 सितंबर को घूरपुर के चंपतपुर निवासी आभूषण कारोबारी भूपेंद्र सोनी की अपार्टमेंट में मौत हुई थी। नैनी पुलिस ने मामले का खुलासा किया तो वजह रैकेट संचालित करने वाले सामने आए। इस मामले में दो युवक और तीन युवतियों को जेल भेजा गया था।  पुलिस अधिकारियों की जांच में पता चला कि यहां लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। चौकी प्रभारी को इसकी जानकारी नहीं थी। इसे कार्य में लापरवाही मानते हुए उन्हें चौकी से हटाया गया।
विज्ञापन


पूर्व में भी सामने आई लापरवाही

इस घटना में पकड़ी गई महिला को 2023 में भी इसी अपार्टमेंट से नैनी पुलिस ने पकड़ा था। वह कुछ माह पहले ही जमानत पर छूटकर आई थी। उसने फिर से उसी कमरों में देह व्यापार शुरू कर दिया था, जिसकी चौकी प्रभारी को जानकारी नहीं थी। कुछ दिन पहले पीएसी कॉलोनी में झूला संचालन के लिए सुविधा शुल्क की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई थी। तब नैनी चौकी कस्बा प्रभारी को भी हटाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त करछना कुंजलता ने बताया कि क्षेत्र में हो रही गतिविधियों की जानकारी न होने और अपार्टमेंट की घटना में लापरवाही बरतने के मामले में चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed