फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ADA 23 cases settled in Lok Adalat

एडीए की लोक अदालत में निपटाए गए 23 मामले

Sun, 07 Dec 2014 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Dec 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
ADA 23 cases settled in Lok Adalat

विज्ञापन
इलाहाबाद। एडीए में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न समस्याओं से जुड़े मामलों में 73 लोगों ने आवेदन किए। उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह की मौजूदगी में आयोजित लोक अदालत में भवन मानचित्र एवं शमन मानचित्र, अवैध निर्माण, भवन-भूखंड आवंटन, रजिस्ट्री, सीमा विवाद, मुआवजा, भूमि समायोजन, योजनाओं के बीच अधिग्रहण से छूटी भूमि के विवादों के निस्तारण के संबंध में आवेदन किए गए।

इंदिरा भवन स्थित एडीए परिसर में आयोजित लोक अदालत में सुबह दस बजे से ही लोगों का जुटना शुरू हो गया। इस दौरान उपाध्यक्ष ने खुद लोगों की समस्याएं सुनी। 73 में से 23 आवेदनों का निस्तारण मौके पर किया गया। अन्य के शीघ्र निस्तारण का निर्देश जोनल अफसरों को दिया गया। इसमें प्रभारी सचिव उदयभानु त्रिपाठी, संयुक्त सचिव गुडाकेश शर्मा, सीटीपी पीके सोलंकी, ओएसडी पुष्कर श्रीवास्तव, आलोक पांडेय एवं सत शुक्ला, उप सचिव परमानंद यादव, एक्सईएन आरडी राय, टीपी आरके सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


अल्लापुर तिलक नगर में कूड़े अड्डे से परेशान लोगों का सब्र जवाब देने लगा है। यहां मकान नंबर 72-71ए/15, तिलक नगर के सामने ट्रांसफॉर्मर के पास कूड़े के अंबार से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। यहां नियमित रूप से कूड़ा भी नहीं उठता। चार-दिन के अंतराल में जेसीबी कूड़ा उठाने पहुंचता है। इस मामले में सपा के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य सत्यवीर यादव ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि इस संबंध में महापौर केसाथ मंडलायुक्त, नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि 15 दिन में समस्या का समाधान न हुआ तो अल्लापुर जोनल कार्यालय में तालाबंदी कर अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed