Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Acupressure expert honored in the 'City of Confluence' (Sangamnagari); Prof. NK Gupta receives the highest hon

प्रयागराज: संगमनगरी में एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ सम्मानित, प्रो. एनके गुप्ता को सर्वोच्च सम्मान

Fri, 20 Nov 2026 06:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Nov 2026 06:59 PM IST
सार

तीन दशक के शोध, प्रशिक्षण और उपचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशेषज्ञों को प्रयागराज में सम्मानित किया गया। 28वें राष्ट्रीय एवं चौथे अंतरराष्ट्रीय एक्यूप्रेशर सम्मेलन में प्रो. एनके गुप्ता को एक्यूप्रेशर के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए केसी गोयल सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही देशभर से आए विशेषज्ञों और शोध पत्र प्रस्तुत करने वालों को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Acupressure expert honored in the 'City of Confluence' (Sangamnagari); Prof. NK Gupta receives the highest hon
अंतरराष्ट्रीय एक्यूप्रेशर सम्मेलन में विशेषज्ञों को किया गया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक्यूप्रेशर शोध, प्रशिक्षण एवं उपचार संस्थान में चल रहे 28वें राष्ट्रीय एवं चौथे अंतरराष्ट्रीय एक्यूप्रेशर सम्मेलन के तीसरे दिन शुक्रवार को देशभर के विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुरेश जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में सुपर एडवांस प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन किया। इस दौरान एक्यूप्रेशर के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रोफेसर एनके गुप्ता को संस्थान का केसी गोयल सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें शोध पत्र के लिए भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

 

सम्मेलन में इस वर्ष माता प्रसाद खेमका सम्मान दिल्ली के अखिलेश सिंह को दिया गया। बीपी शुक्ला सम्मान अमित केसरवानी और केसी गोयल सम्मान प्रो. एनके गुप्ता को प्रदान किया गया। प्रयागराज के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अंजन्य शुक्ला को अतिविशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


दिल्ली से आए राष्ट्रीय समन्वयक एसके गोयल को उपचार पद्धति के प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए तथा मनमोहन कूल को प्रवर समिति के सदस्य के रूप में विशिष्ट सम्मान दिया गया। उपचार, प्रशिक्षण और इस विधा के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय कार्य के लिए विशाल जायसवाल, सुनील मिश्रा, अभय त्रिपाठी, हनुमान मिश्रा, वीना मेहर और एमवी रविन्द्रा को भी सम्मानित किया गया। सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों को विशिष्ट शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Acupressure expert honored in the 'City of Confluence' (Sangamnagari); Prof. NK Gupta receives the highest hon
प्रयागराज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एक्यूप्रेशर सम्मेलन में जुटे विशेषज्ञ। - फोटो : अमर उजाला।

गुर्दे और रीढ़ की बीमारियों पर हुआ प्रशिक्षण

सुपर एडवांस प्रशिक्षण सत्र में प्रभात वर्मा ने गुर्दे से संबंधित जटिल बीमारियों और उनसे जुड़े उपचार के प्रकरणों पर जानकारी दी। दूसरे सत्र में राम कुमार शर्मा और संस्थान के अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने रीढ़ की हड्डी से संबंधित जटिल बीमारियों के संदर्भ में आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर उपचार पद्धति पर प्रकाश डाला।
 

उल्लेखनीय है कि जेपी अग्रवाल के नेतृत्व में पिछले 30 वर्षों के शोध के आधार पर 100 से अधिक पुस्तकों का सृजन किया गया है। संस्थान के अनुसार, इस साहित्य को विश्वभर में स्वीकार्यता मिली है। संस्थान की ओर से आयोजित कार्यशाला में एक्यूप्रेशर के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों ने अपने अनुभव और शोध साझा किए।
 

इस अवसर पर एके द्विवेदी, रामकुमार शर्मा, प्रभात वर्मा, विशाल जायसवाल, राजेश वर्मा, डॉ. नयना अनिल सिंह, अनिल सिंह, सूर्य प्रकाश केसरवानी, सुबोध अग्रवाल और उर्वशी उपाध्याय सहित अनेक विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed