फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Actress Rani Mukherjee immersed herself in the confluence of father's bones

अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने संगम में विसर्जित कीं पिता की अस्थियां

Tue, 24 Oct 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 24 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Actress Rani Mukherjee immersed herself in the confluence of father's bones
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने सोमवार को पति आदित्य चोपड़ा के साथ संगम पर अपने पिता राम मुखर्जी की अस्थियां विसर्जित कीं। नम आंखों से उन्होंने पिता की स्मृतियों को प्रणाम किया। अपने ऊपर संगम का जल छिड़का और संगम को नमन किया। इससे पहले उन्होंने तीर्थ पुरोहित प्रमोद मिश्रा ‘मुसई दादा’ के संगम घाट पर पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और पूजन किया।
विज्ञापन


संगम पर बंगाली समाज के तीर्थ पुरोहितों सहित रानी के साथ आए तीर्थपुरोहित ने अस्थिविसर्जन का कर्मकांड कराया। रानी परिजनों के साथ चार्टर्ड प्लेन से तकरीबन साढे़ नौ बजे इलाहाबाद पहुंचीं। फिर कार से सभी सीधे बोट क्लब से मोटरबोट के माध्यम से वह संगम गईं जहां उन्होंने पिता की अस्थियां संगम को समर्पित कीं। अस्थि विसर्जन के फौरन बाद रानी मुंबई लौट गईं।
विज्ञापन


बोट क्लब घाट से लेकर संगम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यह सभी इतने गुपचुप तरीके से हुआ कि किसी को कोई खबर नहीं हुई। संगम पर अस्थि विसर्जन के बाद पूरा परिवार अन्य धार्मिक स्थलों पर अस्थि विसर्जन के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी मुखर्जी ने सफेद लांग कुर्ती पहन रखी थी, जिस पर नीचे की तरफ  एक ओर बड़ा सा फूल बना हुआ था। वह माथे पर बिंदी लगाए हुए थीं और आंखों पर बड़े आकार का काला चश्मा पहन रखा था। अस्थि विसर्जन के दौरान उन्होंने चुनरी गाड़ी में ही छोड़ दी थी और सभी रस्में खुले बालों के साथ पूरी कीं। निर्देशक भाई राजा मुखर्जी ने धोती कुर्ता पहन रखा था।

इस दौरान रानी मुखर्जी और परिवार के लोगों ने किसी खासकर मीडियाकर्मियों से कोई बात नहीं की। यहां तक कि उन्होंने सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन में रिकार्ड पलों को भी अनुरोध करके डिलीट करा दिया।

0 पिता की अस्थियों के विसर्जन को ऐश्वर्या भी थीं आईं रानी से पहले पांच अगस्त को अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी पति अभिषेक बच्चन के साथ पिता कृष्णराज शर्मा की अस्थियां विसर्जित करने के लिए ऐसे ही गुपचुप तरीके से इलाहाबाद आई थीं। तब उनके साथ वाराणसी से उनके तीर्थपुरोहित आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed