{"_id":"6a11f65185c6c1effd05a6c4","slug":"action-taken-to-confiscate-land-worth-rs-60-lakh-belonging-to-the-copy-mafia-allahabad-news-c-3-1-ald1030-891605-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नकल माफिया की 60 लाख की जमीन पर कुर्की की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नकल माफिया की 60 लाख की जमीन पर कुर्की की कार्रवाई
विज्ञापन
क्षेत्र के राजापुर मल्हुआ गांव स्थित गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सोनू सिंह यादव की पत्नी शारदा यादव के नाम दर्ज 60 लाख की जमीन पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। इस दौरा एसडीएम और एसीपी के साथ पुलिस मौजूद रही। पुलिस की मौजूदगी में मुनादी कराई गई। साथ ही जमीन पर बोर्ड लगाया गया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कटरा कौड़िहार निवासी नकल माफिया सोनू सिंह यादव ने पत्नी शारदा यादव के नाम राजापुर मल्हुआ गांव जमीन खरीदी थी। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक सोरांव केशव वर्मा को बेशकीमती जमीन राजापुर मल्हुआ में होने की जानकारी मिली थी। पुलिस आयुक्त कोर्ट के आदेश पर एसीपी श्याम जीत पर्मिला सिंह व एसडीएम भारती मीणा की उपस्थिति में जमीन की कुर्की की कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया कि सोनू सिंह यादव ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल करते हुए बड़े पैमाने पर धन और संपत्ति बनाई। सोनू सिंह के खिलाफ सोरांव, नवाबगंज व झूंसी थाने पर सात मामले दर्ज हैं।