{"_id":"685464363f5a4c8a8600f47b","slug":"action-taken-on-the-death-of-a-pregnant-woman-case-filed-against-four-including-a-quack-doctor-naini-news-c-407-1-sald1007-3843-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गर्भवती महिला की मौत पर कार्रवाई, झोलाछाप डॉक्टर समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गर्भवती महिला की मौत पर कार्रवाई, झोलाछाप डॉक्टर समेत चार पर केस
Fri, 20 Jun 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
करनाईपुर। बहरिया थाना क्षेत्र के कपसा चौराहे पर स्थित डॉक्टर रामचंद्र यादव के क्लिनिक पर बड़ी कार्रवाई हुई। सीएमओ प्रयागराज के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने क्लिनिक को सील कर दिया।
कुछ दिन पहले कपसा गांव की गर्भवती रीनू केसरवानी पत्नी लाल बाबू केसरवानी को पेट में दर्द की शिकायत पर आरसी पाली क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ प्रयागराज ने क्लिनिक को तत्काल सील करने का आदेश दिया। स्वास्थ्य अधिकारी राकेश जयसवाल और आरसी पांडेय की देखरेख में क्लिनिक को सील कर दिया गया। पीड़ित पति लाल बाबू केसरवानी की तहरीर पर बहरिया पुलिस ने डॉक्टर रामचंद्र यादव, डॉक्टर युवराज यादव, डॉक्टर रीता यादव, डॉक्टर प्रेमलता जैन और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से डॉक्टर रामचंद्र यादव क्लिनिक बंद कर फरार हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।