फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Action on giving wrong information: Order to file case against former Deputy SP and Inspector

गलत जानकारी देने पर कार्रवाई : पूर्व डिप्टी एसपी और इंस्पेक्टर पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Sat, 04 Dec 2021 10:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 10:15 PM IST
सार

मामला मई 2018 में हुई घटना से संबंधित है। सरायइनायत निवासी महिला का आरोप है कि गोविंदपुर स्थित अपने दुकान का किराया मांगने जाने पर किरायेदार ने उससे अभद्रता और मारपीट की।

विज्ञापन
Action on giving wrong information: Order to file case against former Deputy SP and Inspector
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्नलगंज के पूर्व सीओ और शिवकुटी के पूर्व इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह समेत चार पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर शिवकुटी थाने में यह केस दर्ज हुआ। सूचना के अधिकार के तहत दिए गए आवेदन पर गलत जानकारी देने, विवेचना में लापरवाही व विधि सम्मत आदेश का अनुपालन न करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


मामला मई 2018 में हुई घटना से संबंधित है। सरायइनायत निवासी महिला का आरोप है कि गोविंदपुर स्थित अपने दुकान का किराया मांगने जाने पर किरायेदार ने उससे अभद्रता और मारपीट की। शिकायत पर भी शिवकुटी के तत्कालीन इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह ने रिपोर्ट नहीं लिखी। बाद में न्यायालय में गुहार लगाने पर मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन धाराओं में खेल कर दिया। यही नहीं विवेचक ने उसका बयान भी नहीं दर्ज किया।
विज्ञापन


इसके अलावा विवेचना ट्रांसफर किए जाने के तत्कालीन एसएसपी के आदेश के बावजूद विवेचना शिवकुटी थाने के विवेचक की ओर से जारी रखी गई और जनसूचना के तहत दिए गए आवेदन पर मामले में एफआर लगाने की गलत जानकारी प्रदान की गई। पीड़िता की ओर से कोर्ट में दिए गए प्रार्थनापत्र पर सुनवाई करते हुए डीआईजी को आदेशित किया गया कि मामले में एफआईआर दर्ज की जाए। इसके बाद शिवकुटी थाने में तत्कालीन प्रभारी पंकज कुमार सिंह, तत्कालीन विवेचक, तत्कालीन सीओ कर्नलगंज और तत्कालीन सहायक जनसूचना कार्यालय, सीओ चतुर्थ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed