फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Action on 413 in violation of lockdown rules

लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन में 413 पर हुई कार्रवाई

Mon, 20 Jul 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Action on 413 in violation of lockdown rules
लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन में 413 पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

किसी से वसूला जुर्माना तो किसी पर दर्ज कराई गई एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोविड-19 से निपटने के लिए किए गए लॉकडाउन का पालन कराने को जिले भर की पुलिस सख्त रही। नियमों का उल्लंघन करने में करीब 413 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई। किसी से जुर्माना वसूला गया तो किसी पर एफआईआर दर्ज करा दी गई।

कोरोना संक्त्रस्मण अब दोआबा में भी तेजी से बढ़ रहा है। इसके बावजूद लोग सावधानियां नहीं बरत रहे हैं। कोई मास्क नहीं लगा रहा है तो कोई सार्वजनिक स्थान पर थूक रहा है। अनावश्यक भीड़ जुटाने से भी किसी को गुरेज नहीं है। वायरस की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन घोषणा कर रखी है। देखा गया कि इस दो दिवसीय लॉकडाउन में भी जनपद के लोगों ने बेपरवाही की। हालांकि बेपरवाहों के साथ पुलिस भी सख्ती से पेश आई। मास्क लगाए बिना घूमने वाले करीब 347 लोगों को पकड़कर उनसे 86 हजार 50 रुपये जुर्माना वसूला गया। अनावश्यक घूमने और भीड़ लगाने में 42 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले 19 लोगों पर भी सौ-सौ रुपये जुर्माना ठोंका गया। एसपी अभिनंदन का कहना है कि लोग एहतियात बरतेंगे तभी कोरोना को हराया जा सकता है। इसीलिए लॉकडाउन के साथ आम दिनों में भी पुलिस को सख्ती बरतने का निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed