{"_id":"667d6733a6bd6ffb9f030da9","slug":"achievement-indranil-ghosh-became-the-chief-coach-of-up-football-team-appointed-by-pefi-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि : इंद्रनील घोष यूपी फुटबॉल टीम के मुख्य प्रशिक्षक बने, पेफी ने की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि : इंद्रनील घोष यूपी फुटबॉल टीम के मुख्य प्रशिक्षक बने, पेफी ने की नियुक्ति
Thu, 27 Jun 2024 06:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:50 PM IST
सार
नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम के मुख्य प्रशिक्षक मनोनीत किया गया है। यह जानकारी पेफी उत्तर प्रदेश के सचिव नंदिनी रावत ने इंद्रनील घोष को ईमेल द्वारा लिखित पत्र से दिया। यह नियुक्ति 19 जून को ही की गई थी।
विज्ञापन
इंद्रनील घोष, फुटबॉल टीम प्रशिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) द्वारा वर्धमान पश्चिम बंगाल में चल रहे अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए इंद्रनील घोष को प्रशिक्षक नियुक्त किया है। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया (पेफी) खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रमाणित एक राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संस्था है I
विज्ञापन
नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम के मुख्य प्रशिक्षक मनोनीत किया गया है। यह जानकारी पेफी उत्तर प्रदेश के सचिव नंदिनी रावत ने इंद्रनील घोष को ईमेल द्वारा लिखित पत्र से दिया। यह नियुक्ति 19 जून को ही की गई थी। इसके बाद ही इंद्रनील यूपी फुटबॉल अंडर-17 टीम के साथ कोलकाता रवाना हो गए थे। यूपी की टीम इंद्रनील के नेतृत्व में फाइनल में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि इंद्रनील इससे पहले भी कई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओ में हिमाचल प्रदेश, लक्ष्यदीप के साथ ही साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज मंडल के भी प्रशिक्षक रह चुके हैं। हाल ही में इंद्रनील संतोष ट्रॉफी सीनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में त्रिपुरा टीम के गोलकीपर प्रशिक्षक भी थेI इंद्रनील की इस उपलब्धि पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के निदेशक अभिषेक तिवारी, प्रधानचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शैलेश वर्मा, फुटबॉल प्रशिक्षक संजय भट्टाचार्य, सुनील निगम, सुशील कुमार ने शुभकामनाएं दीं हैं।
विज्ञापन