फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Acharya Shukla was a historian who bridged literature and society: Dr. Mukta

साहित्य को समाज से जोड़ने वाले इतिहासकार थे आचार्य शुक्ल : डॉ. मुक्ता

Tue, 06 Oct 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 06 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Acharya Shukla was a historian who bridged literature and society: Dr. Mukta
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) विश्वविद्यालय में आचार्य रामचंद्र शुक्ल की इतिहास दृष्टि विषय
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) विश्वविद्यालय में सोमवार को आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 142वीं जयंती के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रामचंद्र शुक्ल साहित्य शोध संस्थान की अध्यक्ष डॉ. मुक्ता ने ऑनलाइन माध्यम से आचार्य शुक्ल को हिंदी निर्माता बताते हुए उनके बाल्यकाल से ही लेखन के प्रति रुझान और इतिहास लेखन की यात्रा पर प्रकाश डाला। डॉ. मुक्ता ने कहा कि जायसी व तुलसीदास को हिंदी साहित्य में प्रतिष्ठित करने में आचार्य शुक्ल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि साहित्य को समाज से जोड़ने वाले इतिहासकार थे।
विशिष्ट अतिथि डॉ. अलका प्रकाश ने कहा कि आचार्य रामचंद्र शुक्ल हिंदी साहित्य के इतिहास, आलोचना और निबंध परंपरा के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने साहित्य को केवल राजाओं व काल्पनिक कथाओं तक सीमित न रखकर सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों से जोड़ा। शुक्ल का मानना था कि किसी युग का साहित्य वहां की जनता की चित्तवृत्ति का प्रतिबिंब होता है।
विज्ञापन


मुख्य संरक्षक कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार सिंह और समन्वयक हिंदी विभागाध्यक्ष व कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. आशुतोष कुमार सिंह रहे। संचालन डॉ. अजीत सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. बब्लू यादव ने किया। इस मौके पर प्रियंका त्रिपाठी, किसलय सिंह, कोमल यादव, सुमन लता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed