फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Acharya mahamandaleshwar arun Giri includes three saints injured in accident

Prayagraj : सड़क हादसे  में आवाहन अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अरुण गिरी समेत तीन घायल, नवाबगंज में हुआ हादसा

Fri, 27 Dec 2024 11:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Dec 2024 11:39 PM IST
सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के महेशगंज चौराहे के पास शुक्रवार शाम आवाहन अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अरुण गिरी की फॉर्च्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में आचार्य महामंडलेश्वर समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को एसआरएन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पीठाधीश्वर अपने शिष्य व चालक के साथ लखनऊ से प्रयागराज कुंभ क्षेत्र में लौट रहे थे।

विज्ञापन
Acharya mahamandaleshwar arun Giri includes three saints injured in accident
घायल महामंडलेश्वर को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के महेशगंज चौराहे के पास शुक्रवार शाम आवाहन अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अरुण गिरी की फॉर्च्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में आचार्य महामंडलेश्वर समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को एसआरएन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पीठाधीश्वर अपने शिष्य व चालक के साथ लखनऊ से प्रयागराज कुंभ क्षेत्र में लौट रहे थे।

विज्ञापन

आवाहन अखाड़े के पीठाधीश्वर अरुण गिरी महाराज उत्तराखंड के ऋषिकेश, बैरंग कॉलोनी वीर खुर्द के मूल निवासी हैं। वह इनवायरमेंटल बाबा के नाम से भी जाने जाते हैं। शुक्रवार को पीठाधीश्वर अपने शिष्य ब्रह्मचारी निहाल दूबे उर्फ भानु व चालक महेंद्र शुक्ला के साथ लखनऊ से फार्च्यूनर कार से कुंभ मेला आ रहे थे। शाम करीब सात बजे जैसे ही उनकी कार प्रयागराज रायबरेली हाईवे के नवाबगंज के महेश गंज बाजार के पास पहुंची तो उनके आगे चल रही दो कारों की भिड़ंत हो गई। अचानक घटना होने की वजह से पीछे से आ रही आचार्य महामंडलेश्वर की फॉर्च्यूनर कार भी हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से डॉक्टरों ने आचार्य महामंडलेश्वर उनके चालक और शिष्य को एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी कुंभ क्षेत्र में आए साधु-संतों को हुई तो अस्पताल में घायल पीठाधीश्वर को देखने के लिए बाबाओं की भीड़ जुट गई। डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि आचार्य महामंडलेश्वर अरुण गिरी के होंठ, पीठ और पैर में मामूली चोटें आईं हैं। वह खतरे बाहर हैं। उनके साथ घायल चालक व शिष्य को भी मामूली चोटें आईं हैं। तीनों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed