फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ACF / RFO Mains from 13 February, UPPSC released the program of main examination

एसीएफ/आरएफओ मेंस 13 फरवरी से, यूपीपीएससी ने जारी किया मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम

Sat, 30 Jan 2021 12:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Jan 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
ACF / RFO Mains from 13 February, UPPSC released the program of main examination
uppsc - फोटो : अमर उजाला
सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2020 की मुख्य परीक्षा 13 से 26 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया, जो आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। 
विज्ञापन


एसीएफ/आरएफओ के 12 पदों पर भर्ती के लिए एसीएफ/आरएफओ-2020 की मुख्य परीक्षा परीक्षा प्रयागराज में दो सत्रों सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। केवल सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्रपत्र की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे और द्वितीय प्रश्रपत्र की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 4.50 बजे तक होगी, जो वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा 11 अक्तूबर को आयोजित की थी, जिसमें 180 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। 
विज्ञापन


आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार 13 फरवरी को सामान्य अध्ययन, 14 को सामान्य हिंदी एवं निबंध, 15 वनस्पति विज्ञान, 17 को रसायन विज्ञान/रसायन इंजीनियरिंग, 18 को पर्यावरण विज्ञान, 19 को वानिकी, 20 को कृषि/कृषि इंजीनियरिंग/उद्यान विज्ञापन, 21 को भू विज्ञान, 22 को भौतिकी, 23 को पशुपालन एवं  चिकित्सा विज्ञान, 24 को प्राणि विज्ञान, 25 को गणित/सांख्यिकी और 26 फरवरी को सिविल इंजीनियरिंग/यांत्रिक इंजीनियरिंग की परीक्षा होगी। सामान्य हिंदी एवं निबंध की परीक्षा केवल पहले सत्र में होगी। बाकी सभी परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थन वापसी के लिए मांगे गए प्रार्थना पत्र

एसीएफ/आरएफओ-2019 की मुख्य परीक्षा का परिणाम शीघ्र ही जारी किया जाना है। मुख्य परीक्षा में कई ऐसे अभ्यर्थी भी शामिल हुए थे, जिनका चयन एसीएफ/आरएफओ-2017 अथवा 2018 में हो चुका है या पीसीएस में उनका चयन हो चुका है। अगर ऐसे अभ्यर्थी अपना अभ्यर्थन वापस लेते हैं तो मुख्य परीक्षा में शामिल हुए अन्य अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ जाएंगे। इसी को ध्यान में रखने हुए आयोग के सचिव जगदीश की ओर से विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि पूर्व में चयनित हो चुके अभ्यर्थी अगर एसीएफ/आरएफओ-2019 से अपना अभ्यर्थन वापस लेना चाहते हैं तो अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से आयोग की ईमेल आईडी Ònotintforacf19@gmail.com पर चार फरवरी तक प्रार्थना पत्र भेज सकते हैं। प्रार्थना पत्र में अभ्यर्थन निरस्तीकरण के स्पष्ट कारणों का उल्लेख किया जाना आवश्यक है।

एआरओ पद पर भर्ती के लिए टाइप टेस्ट 23 फरवरी से

समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2016 में एआरओ पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों कंप्यूटर पर हिंदी टाइप टेस्ट 23, 24 एवं 25 फरवरी को प्रयागराज में आयोजित की किया जाएगा। टाइप टेस्ट क्रुति देव फॉन्ट में होगा। कंप्यूटर पर हिंदी टंकण परीक्षा की अवधि पांच मिनट होगी। जो अभ्यर्थी टाइप टेस्ट में सफल होंगे और पद की अनिवार्यता धारित करते हैं, केवल उन्हीं के एआरओ पद के लिए दी गई अधिमान्यता पर विचार किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार ई-प्रवेश पत्र एवं अनुदेश आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड कर दिए जाएंगे, जिसकी सूचना अलग से दी जाएगी। गौरतलब है कि आरओ/एआरओ-2016 के तहत 361 पदों पर भर्ती होनी है इनमें। सामान्य चयन के 356 और विशेष (बैकलॉग) चयन के पांच पद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed