फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused of threatening to forcibly house the house of Cabinet minister Nandi in the locality, leaving the house accused of threatening

कैबिनेट मंत्री नंदी के मुहल्ले में जबरन मकान को केसरिया रंग से पोतवाने, धमकाने का आरोपी घर छोड़कर फरार 

Mon, 13 Jul 2020 08:07 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Jul 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
Accused of threatening to forcibly house the house of Cabinet minister Nandi in the locality, leaving the house accused of threatening
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोतवाली के बहादुरगंज में जबरन मकान पोतवाने के विरोध पर व्यापारी रवि गुप्ता से गालीगलौज करने व धमकाने का आरोपी घर छोडक़र फरार हो गया है। रात में उसके घर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

Accused of threatening to forcibly house the house of Cabinet minister Nandi in the locality, leaving the house accused of threatening
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मुट्ठीगंज के बहादुरगंज में रहने वाले व्यापारी रवि गुप्ता उर्फ रविंद्र ने एक दिन पहले कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मोहल्ले में ही रहने वाले कमल केसरवानी ने रविवार भोर में अपने 15-20 अज्ञात साथियों संग जबरन उनका घर भगवा रंग से पोतवाने लगा और विरोध पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कमल को नामजद करते हुए 15-20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Accused of threatening to forcibly house the house of Cabinet minister Nandi in the locality, leaving the house accused of threatening
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने  रात में उसके घर दबिश दी लेकिन वह घर से फरार मिला। सोमवार को भी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। कोतवाल जयचंद शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

Accused of threatening to forcibly house the house of Cabinet minister Nandi in the locality, leaving the house accused of threatening
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मुकदमे में बढ़ेंगी महामारी एक्ट समेत तीन धाराएं

पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल जिन धाराओं में मुकदमा हुआ है, उनमें सभी में सात साल से कम की सजा का प्रावधान है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी को 41 ए का नोटिस तामील कराकर विवेचना आगे बढ़ाई जाएगी। उधर सूत्रों के मुताबिक, घटना लॉकडाउन के दौरान अंजाम दी गई, ऐसे में आरोपियों का कृत्य धारा 144 का उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की जाएगी। 

Accused of threatening to forcibly house the house of Cabinet minister Nandi in the locality, leaving the house accused of threatening
prayagraj news - फोटो : prayagraj

रिटायर्ड पशुचिकित्सक से मारपीट करने वाले भी फरार

कोतवाली के बहादुरगंज में रिटायर पशु चिकित्सक जीवन चंद नंद से मारपीट करने वालों का भी सुराग पुलिस हासिल नहीं कर सकी है। भुक्तभोगी ने कोतवाली में एक दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि नंद गेोपाल गुप्त नंदी व अभिलाषा गुप्ता के बुलाए 15-20 लडक़ों ने जबरन उनका घर गेरुआ रंग से पोत दिया। विरोध पर उन्हें घसीटकर मारा व उनकी पत्नी से गालीगलौज की। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। मारपीट करने वालों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed