फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused of sexually abusing a student and giving her poisonous substance

Prayagraj News: छात्रा के साथ अश्लील हरकत और जहरीला पदार्थ देने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Accused of sexually abusing a student and giving her poisonous substance
कोरांव थाना अंतर्गत चांदी गांव में मंगलवार की रात छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने और जहरीला पदार्थ खिलाने के मामले में बुधवार को केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी बेटी कक्षा 12 की छात्रा है। मंगलवार की रात करीब आठ बजे उनकी बेटी बगल में स्थित एक दुकान से सामान खरीदने गई थी, उसी समय प्रियांशु कुमार ने उससे अश्लीलता की। विरोध करने पर मारापीटा और जहरीला पदार्थ खिला दिया। उसके साथी रामगोपाल, हरिश्चंद्र सिंह व नरेंद्र पटेल ने भी छात्रा के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

छात्रा के परिजनों ने मामले की सूचना 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी फरार हो गए। वहीं, छात्रा को हालत बिगड़ने पर कोरांव के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के परिजनों ने बुधवार को मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। परिजनों की तहरीर पर जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed