{"_id":"68f248dc9b189c69390d1114","slug":"accused-of-selling-the-mortgaged-property-by-making-fake-documents-did-not-get-bail-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Court : बंधक बनाई गई संपत्ति का फर्जी कागजात बनाकर बेचने के आरोपी को नहीं मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Court : बंधक बनाई गई संपत्ति का फर्जी कागजात बनाकर बेचने के आरोपी को नहीं मिली जमानत
Fri, 17 Oct 2025 07:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 Oct 2025 07:17 PM IST
सार
जिला अदालत ने जालसाजी करते हुए बंधक बनाई गई संपत्ति का फर्जी कागजात बनाकर बेचने के मामले में एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को जमानत देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
अदालत का आदेश
- फोटो : istock
विस्तार
जिला अदालत ने जालसाजी करते हुए बंधक बनाई गई संपत्ति का फर्जी कागजात बनाकर बेचने के मामले में एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को जमानत देने से इन्कार कर दिया। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश मृदुला मिश्रा ने साक्ष्यों का अवलोकन व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह बिसेन सिंह की दलीलों को सुनने के बाद दिया।
विज्ञापन
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा निवासी शरद पांडेय पर प्रयागराज के सिविल लाइन थाने में एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया था कि शरद पांडेय लोन रिकवरी एजेंट के रूप में कार्य कर रहा था। इस दौरान उसने फर्जी कागजात बनाकर बंधक बनाई गई संपत्ति बेच दी। उसने जमानत के लिए जिला न्यायालय में अर्जी दाखिल की।
विज्ञापन
आरोपी अधिवक्ता ने अदालत में तर्क दिया था कि शरद पांडेय निर्दोष हैं। उनका बंधक बनाई गई संपत्ति से कोई सीधा संबंध नहीं है। न्यायाधीश ने पाया कि आरोपी पर लगाए गए अपराध अत्यंत गंभीर प्रकृति के हैं। विवेचना के अनुसार प्रथम दृष्टया आरोपी की संलिप्तता स्पष्ट हो रही है। न्यायालय ने मामले की संपूर्ण प्रकृति और परिस्थितियों को देखते हुए आरोपी को जमानत देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
