{"_id":"69bda81ec0165bfc8e09412c","slug":"accused-of-selling-land-through-fake-deed-fir-registered-against-eight-people-allahabad-news-c-407-1-mn11001-12570-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फर्जी बैनामा कर जमीन बेचने का आरोप, आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फर्जी बैनामा कर जमीन बेचने का आरोप, आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Sat, 21 Mar 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित की तहरीर और डीसीपी यमुनानगर के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
क्षेत्र के शिरोमनपुर भारतगंज निवासी अब्बास अली ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह मौजा मांडा खास स्थित गाटा संख्या 1692/1 व 1692/1/4 की भूमि के भूमिधर काश्तकार हैं और अपने हिस्से पर काबिज भी हैं। इसके बावजूद आरोपियों ने उनकी जमीनका फर्जी बैनामा तैयार कर बिक्री कर दी।
तहरीर के अनुसार, भारतगंज निवासी आरोपी सिराजुद्दीन ने अहमदून, एजाज, बुर्शीद आफताब, आलम सदरे, आलम तौफिक, तसलीम, अंसार अहमद और तसलीम आरिफ के माध्यम से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि का बैनामा करा लिया। पीड़ित का कहना है कि संबंधित भूमि पर आरोपियों का कभी नाम दर्ज नहीं रहा है। मामले की जानकारी होने पर जब वह आरोपियों से पूछताछ करने गया तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और राजस्व विभाग से आख्या प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।