फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   family members burnt the dead body after killing the girl in Bareilly

Bareilly News: परिजनों ने युवती की हत्या कर शव जलाया, ग्रामीणों ने पत्र वायरल कर लगाया आरोप

Fri, 26 May 2023 10:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 26 May 2023 10:58 AM IST
सार

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था। 21 मई को परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया। इसके बाद युवती की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
family members burnt the dead body after killing the girl in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीणों ने पत्र वायरल कर एक युवती के परिजनों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था। 21 मई को परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया। इस दौरान प्रेमी की पिटाई भी लगाई गई थी। आरोप है कि इसके बाद युवती की भी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि युवती की शादी एक गांव में तय की गई थी। सात मई को उसकी बरात आनी थी। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज हरेंद्रसिंह ने बताया कि वायरल पत्र के आधार पर एक टीम गांव भेजी गई थी। जांच में सामने आया कि 21 मई को परिवार के लोग मिर्च तोड़ने के लिए गए थे। 
विज्ञापन


प्रेमी के साथ फुर्र हुई युवती: बहन को मैसेज भेजकर धमकाया, लिखा- पीछा मत करना, नहीं तो...
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान युवती की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अगर ऑनर किलिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शाही में भी युवती की हत्या का आरोप

शाही थाना क्षेत्र के एक गांव में भी प्रेम संबंध को लेकर परिजनों पर युवती की हत्या का आरोप लगा है। गांव वालों के अनुसार दो महीने पहले परिवार के सदस्यों ने युवती को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस दौरान उसकी पिटाई लगाई थी। इसके बाद भी युवती ने प्रेमी से मिलना बंद नहीं किया। गांव वालों ने बताया कि हत्या के बाद पिता ने उसका शव गांव में ही दफना दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed