फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused father informed of son's death; sent to jail

Prayagraj News: आरोपी पिता को दी बेटे की मौत की जानकारी, जेल भेजा गया

Thu, 24 Sep 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 24 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Accused father informed of son's death; sent to jail
कैथी गांव निवासी अभिषेक द्विवेदी (18) की हत्या के आरोपी पिता रघुनंदन को बुधवार को बेटे की मौत की जानकारी दी गई। इससे पहले उसे बताया गया था कि बेटा घायल है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी नशेड़ी प्रवृत्ति का है। आशंका थी कि बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर वह कोई आत्मघाती कदम उठा सकता है, इसलिए उससे यह बात छिपाई गई थी। जानकारी मिलने पर आरोपी ने अफसोस जताया और जानबूझकर घटना को अंजाम न देने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका बेटा अभिषेक अपने दादा के ज्यादा करीब रहता था। दादा ही उसका खर्च उठाते थे। उन्होंने ही अभिषेक से जिम जॉइन कर पुलिस या सेना में भर्ती की तैयारी करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी शराब पीकर घर आता था और मारपीट करता था। अभिषेक बड़ा होने पर इसका विरोध करने लगा था। आरोपी अपने पिता से लड़ाई-झगड़ा कर पहले भी खेत बिकवा चुका था। अभिषेक के बड़ा होने पर उसने खेत बेचने से मना कर दिया, जिसे लेकर बाप-बेटे में कई बार विवाद हो चुका था। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को आरोपी पिता रघुनंदन को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed