फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accountants hired by shooters killed

भाड़े के शूटरों ने की लेखपाल की हत्या

Thu, 01 Oct 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 01 Oct 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Accountants hired by shooters killed
इलाहाबाद (ब्यूरो)। लेखपाल अखिलेश मौर्या का कत्ल भाड़े के शूटरों से कराया गया है। जिस ढंग से वारदात को अंजाम दिया गया है उससे पुलिस का दावा है कि घटना के पीछे का मास्टर माइंड कोई और है। फिलहाल पुलिस लेखपाल हत्या के पीछे विवादित जमीन के झगड़े को ही मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने एसडीएम सोरांव ऑफिस से उन सभी मामलों की फाइल मांगी है, जिन्हें लेखपाल अखिलेश देख रहे थे।
विज्ञापन


अखिलेश की गिनती तेज तर्रार लेखपाल में होती थी। वह अपने इलाके के अलावा दूसरे गांवों की भी जमीन की नापजोख करने जाते थे। जिसके चलते कई लोग उनसे खुन्नस रखते थे। उनका खुद का किसी से जमीन को लेकर विवाद तो नहीं चल रहा था। यह भी पुलिस देख रही है। कुछ समय पहले तहसील में लेखपाल का जमीन से जुड़े एक मामलों को लेकर विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन


पुलिस उस बिंदु पर भी जांच कर रही है। विवादित जमीन की पैमाइश को लेकर कई तरह के दबाव लेखपाल पर थे। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को सोरांव इलाके से और दो को प्रतापगढ़ से उठाया है। पुलिस की एक टीम प्रतापगढ़ भी हत्याकांड से जुड़े क्लू की जांच के लिए भेजी गई है। सीओ लालप्रताप सिंह ने बताया कि जिस ढंग से वारदात को अंजाम दिया गया है उससे आश्ंाका है कि लेखपाल की हत्या में भाड़े के शूटरों का हाथ है। मास्टरमाइंड कोई और है। लेखपाल को पिस्टल से सटाकर गोली मारी गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल के मोबाइल की पुलिस कॉल डिटेल भी चेक कर रही है। हत्यारोपियों तक पहुंचने में कॉल डिटेल का अहम रोल हो सकता है। घटना से पहले लेखपाल की किन लोगों से बात हुई थी। इस बारे में हत्या से जुड़ा कोई सुराग पुलिस को हासिल हो सकता है।

लेखपाल अखिलेश मौर्या की पत्नी आशा की तहरीर पर सोरांव पुलिस ने तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed