{"_id":"68fbedeabb74e12966039b87","slug":"accountant-found-unconscious-in-civil-lines-hotel-dies-allahabad-news-c-3-ald1024-743522-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सिविल लाइंस के होटल में अचेत मिला अकाउंटेट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सिविल लाइंस के होटल में अचेत मिला अकाउंटेट, मौत
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित होटल में ग्वालियर के रहने वाले अकाउंटेंट दिनेश कुशवाहा (43) अचेत अवस्था में मिले। पुलिस की मदद से होटल कर्मियों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सिविल लाइंस थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
मूलरूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी दिनेश कुशवाहा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में अकाउंटेंट थे। होटल के स्टोर एग्जीक्यूटिव नेकपाल ने पुलिस को बताया कि होटल में दिए गए कमरे में बुधवार रात करीब 11 बजे वह और उनके होटल कर्मचारी मुकेश दास व दिनेश कुशवाहा सो गए। अगली सुबह करीब 8:57 बजे दिनेश को जगाने का प्रयास किया लेकिन वह अचेत अवस्था में थे।
मामले की जानकारी होटल के जीएम समेत पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। अचेत अवस्था में दिनेश को अस्पताल ले जाया गया। नेकपाल ने बताया कि हार्ट अटैक के चलते मौत हुई है। वहीं, सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की पुष्टि होगी।