फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accident in Prayagraj: Supplies inspector dies in road accident, uproar in family

प्रयागराज में हादसा : सड़क दुर्घटना में सप्लाई इंस्पेक्टर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 11 Feb 2022 07:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Feb 2022 07:43 PM IST
सार

वह अपनी कार से सोरांव थाना क्षेत्र के अब्दालपुर गांव के निकट प्रयागराज -प्रतापगढ़ हाइवे पर पहुंचे थे। तभी  गलत लेन व सामने से आ रही तेज रफ्तार एक बस ने सप्लाई इंस्पेक्टर की कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सप्लाई स्पेक्टर अशोक कुमार गुप्ता बुरी तरह से फंस गए।

विज्ञापन
Accident in Prayagraj: Supplies inspector dies in road accident, uproar in family
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

सोमवार को अपनी ड्यूटी करने जा रहे सप्लाई इंस्पेक्टर की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि देवरिया जनपद थाना लार के सजवां गांव रहने वाले अशोक कुमार गुप्ता (35) वर्ष अपने परिवार के साथ गोविंदपुर शिवकुटी में रहते थे। वह प्रतापगढ़ जनपद के  रानीगंज तहसील में सप्लाई स्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार दोपहर ड्यूटी पर जा रहे थे।

विज्ञापन





इस दौरान वह अपनी कार से सोरांव थाना क्षेत्र के अब्दालपुर गांव के निकट प्रयागराज -प्रतापगढ़ हाइवे पर पहुंचे थे। तभी  गलत लेन व सामने से आ रही तेज रफ्तार एक बस ने सप्लाई इंस्पेक्टर की कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सप्लाई स्पेक्टर अशोक कुमार गुप्ता बुरी तरह से फंस गए।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची सोरांव पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सप्लाई इंस्पेक्टर को कार से निकाला। घायल सप्लाई इंस्पेक्टर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जब उनकी मौत की खबर उनके घर पहुंची तो उनके घर में उनकी पत्नी अनुपमा (35) का रो-रोकर  बुराहाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नवाबगंज में सड़क हादसे में तीन घायल एक गंभीर 
प्रयागराज लखनऊ हाईवे पीथीपुर गांव के सामने सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद प्रयागराज थाना झूंसी नीवां कला निवासी अमन अपने दोस्त संदीप कुमार के साथ अपाचे मोटरसाइकिल से थाना नवाबगंज के एक गांव में तिलको त्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहा था।




जैसे बाइक चालक पीथीपुर गांव के सामने पहुंचा सामने से आ रहे की स्कूटी सवार को टक्कर मार दिया। घटना दौरान स्कूटी का परखच्चे उड़ गया। कस्बा नवाबगंज निवासी एक व्यक्ति जख्मी हो गया। इसी बीच कौड़िहार की ओर से आ रहा मालवाहक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया।जिसके दौरान अमन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चोटिल को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मालवाहक का चालक मौका पाकर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed