{"_id":"5818e7c74f1c1bb931436836","slug":"accident-in-georgetown-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर में बाइक सवार मां-बेटे घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर में बाइक सवार मां-बेटे घायल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 02 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जार्जटाउन इलाके में संगम पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम बेकाबू ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विद्याभूषण (30), छोटा भाई कार्तिकेय मिश्र (15) और मां मन्नू मिश्रा (52) गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कार चालक को पकड़ लिया गया। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक है। म्योराबाद के रहने वाले राममणि मिश्र रेलवे में नौकरी करते हैं। वह मूलरूप से सरायइनायत के रहने वाले हैं। वे दिवाली पर परिवार सहित गांव गए थे। मंगलवार शाम विद्याभूषण मां और छोटे भाई को बाइक पर लेकर घर लौट रहा था। राममणि भी पीछे दूसरी बाइक पर थे।
संगम पेट्रोल पंप के कार की टक्कर के बाद तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को उठाकर सड़क के किनारे किया गया। कुछ ही देर में राममणि भी आ गए। पत्नी और बच्चों को लहूलुहान देखकर उनकी आंखों से आंसू निकल आए। सूचना पर जार्जटाउन पुलिस पहुंची। कार चालक को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले आए। घायलों का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है।