{"_id":"807c353ead40ba14b385adb23192d325","slug":"accident-hindi-news-233","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने बाइक में मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार ने बाइक में मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
हिन्दू हॉस्टल चौराहे के पास मंगलवार रात एक बेकाबू कार ने सामने से एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी ने कुछ देर बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। कारोबारी के दस साल के बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे का शिकार बना परिवार कर्नलगंज एक समारोह में शामिल होने निकला था। हादसे से नाराज हॉस्टल के लड़कों ने हंगामा कर दिया। पति-पत्नी की मौत से उनके घर कोहराम मचा है।
खुल्दाबाद के गाड़ीवान टोला के शिव गोपाल (42) की चौक इलाके में गुप्ता इलेक्ट्रिकल के नाम से दुकान है। कटरा के एक कारोबारी दोस्त की शादी की सालगिरह रामवाटिका में थी। शिव गोपाल इसमें शामिल होने के लिए रात करीब 8.45 बजे पत्नी कल्पना (40) और बेटे प्रियांश(10) के साथ बाइक से समारोह में शामिल होने के लिए निकले। हिन्दू हॉस्टल चौराहे से रामवाटिका की तरफ मुड़ रहे थे तभी उसी दिशा से आ रही बेकाबू कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिव अपनी पत्नी और बच्चे संग छिटककर काफी दूर जा गिरे। आसपास के लोग पहुंचे तो तीनों खून से लथपथ पड़े थे। इस बीच हॉस्टल के लड़के भाग कर वहां पहुंचे।
कार चालक गोलू को दबोच लिया गया। खबर पाकर सिविल डिफें स के रविशंकर द्विवेदी, सुशील कुमार, प्रमोद भारतीया और नितिन पहुंच गए। उसी वक्त इंस्पेक्टर सिद्धार्थ गौतम भी आ गए। हंगामा कर रहे छात्रों को समझा बुझाकर हटाया गया। घायलों को एंबुलेंस से पहले एसआरएन अस्पताल फिर वहां से निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने शिव गोपाल को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद कल्पना ने भी दम तोड़ दिया। प्रियांश का इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बनी है। हादसे की खबर कारोबारी के घर पहुंची तो कोहराम मच गया है। रोते बिलखते घरवाले अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि टक्कर मारने वाली कार का चालक भी मालिक को रामवाटिका पार्टी में छोड़कर घर लौट रहा था। कार कटरा के कारोबारी अनुराग की बताई जा रही है।