{"_id":"8d980777c3006775553a2ea9fca5ba92","slug":"accident-hindi-news-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलने से गिरी महिला, ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक फिसलने से गिरी महिला, ट्रक ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Mon, 23 Feb 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
सोरांव-कल्याणपुर मार्ग पर सरैंया गदियानी गांव के पास सोमवार सुबह सड़क पर पानी होने से बाइक फिसल गई। बाइक पर पीछे बैठी महिला छिटककर गिरी तभी सोरांव की ओर से आ रही ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह का मामला होने के चलते भीड़ जुट गई। ट्रक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। मऊआइमा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
मऊआइमा के महरौड़ा गांव के कलीमुद्दीन की बेटी नसरीन बानो (45) आंगनबाड़ी कार्यकत्री थी। नसरीन मायके में रहती थी और उसके बच्चे नहीं थे। नसरीन सोमवार को गांव के ही जफरुद्दीन के साथ बाइक से एसबीआई इस्माइलपुर शाखा जा रही थी। सोरांव-कल्याणपुर मार्ग पर सरैंया गदियानी गांव के पास सड़क पर भरे पानी में बाइक फिसल गई। पीछे बैठी नसरीन बाईं ओर गिरीं जबकि चालक दाहिनी ओर।
सोरांव की ओर कोयला लादकर आ रही ट्रक ने नसरीन को कुचल दिया। ट्रक का पिछला पहिया नसरीन के सिर के ऊपर से निकल गया। नसरीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दौड़ाकर ट्रक को पकड़ लिया। हादसे की खबर नसरीन के घरवालों को पता चली तो कोहराम मच गया। घर वाले रोते-बिलखते पहुंचे। सूचना पर एसओ मऊआइमा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद ग्रामीणों में खासा आक्रोश था। उनका आरोप था सालभर सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है। कई बार इसकी शिकायत प्रशासन के अफसरों से की गई। लेकिन इसके बाद समस्या दूर नहीं हुई। इस घटना से पहले भी इसी जगह पर बाइक और साइकिल सवार भिड़ गए थे। जिसमें साइकिल सवार अरविंद पटेल और बाइक सवार मंगल घायल हो गए थे। सड़क के अगल-बगल नाली न होने से गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है।