फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Abishek Singh Michel

कोचिंग मालिक से रंगदारी मांगने पर माइकल गिरफ्तार

Fri, 06 Sep 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Abishek Singh Michel
Abishek Singh Michel
दो दर्जन से अधिक की संख्या में लड़कों ने चलाई थी गोली, पांच हुए थे नामजद
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी में कर्तव्य आईएएस कोचिंग पर रंगदारी के लिए गोली चलाने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को पूर्व छात्रनेता अभिषेक सिंह माइकल को गिरफ्तार कर लिया। दो सितंबर को इस मामले में पांच लड़कों को नामजद किया गया था। विवेचना में माइकल का नाम आने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

सलोरी के रहने वाले मयंक कुमार शुक्ला मार्केट में कर्तव्य आईएएस कोचिंग चलाते हैं। कुछ दिन पहले एक लड़के की फीस कम करने को लेकर विवाद हुआ था। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि इसके बाद माइकल और उसके साथियों ने कोचिंग मालिक मयंक से रंगदारी मांगी। मयंक ने पैसे नहीं दिए तो तीन दिन पहले दो दर्जन से अधिक की संख्या में लड़के आए और कोचिंग पर एक के बाद एक कई फायर कर दिए। इससे इलाके में सनसनी मच गई थी। मयंक ने मौके पर मौजूद शिवम सिंह, सत्यम, बलवंत, आकाश और पंकज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। विवेचना में पता चला कि पूरा प्रकरण माइकल के इशारे पर हुआ था। गोली चलाने वाले लड़कों ने घटना के समय भी माइकल का नाम लिया था कि जो उसका कहना नहीं मानेगा, उसका यही हश्र होगा। इसके बाद एफआईआर में माइकल का नाम भी जोड़ लिया गया था। गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। माइकल लंबे समय तक जेल में रहने वाले कुछ महीने पहले ही छूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed