फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A youth was called in the name of a party and attacked with deadly weapons

Prayagraj News: पार्टी के नाम पर बुलाकर युवक पर जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
A youth was called in the name of a party and attacked with deadly weapons
औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत बेलवट गांव में शनिवार रात पार्टी के नाम पर एक युवक को उसके दोस्तों ने घर के पीछे बुलाया। यहां किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसपर आरोपियों ने युुवक पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सूरज निषाद पुत्र सुरेश चंद्र निषाद फुटपाथ दुकानदार हैं। शनिवार देर शाम वह अपने काम से लौटकर घर पहुंचा था। इसी बीच गांव के ही कुछ लोगों ने उसे पार्टी के नाम पर घर के पीछे बुलाया। वहीं, किसी बात पर उसका विवाद हो गया। इसपर अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया । वह शोर मचाते हुए घर की ओर भागा तो परिवार के लोग बाहर आ गए। यह देखकर हमलावर वहां से भाग गए। परिजनों ने इसकी सूचना 112 में दी। रविवार को पीड़ित थाने पहुंचा तो वहां उसका शिकायती पत्र लेते हुए जांच की बात कही गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी तहरीर लेने के बाद मेडिकल नहीं कराया गया। आरोप है पुलिस कार्रवाई में टालमटोल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed