{"_id":"68bb497c6544b9c04d0d3b5a","slug":"a-young-man-who-reached-his-in-laws-house-suspected-of-having-an-illicit-relationship-attacked-his-wife-mother-in-law-and-father-in-law-allahabad-news-c-257-1-sald1006-116713-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अवैध संबंध के शक पर ससुराल पहुंचे युवक ने पत्नी, सास, ससुर पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अवैध संबंध के शक पर ससुराल पहुंचे युवक ने पत्नी, सास, ससुर पर किया हमला
विज्ञापन
घूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव उमरी बुदांवा निवासी कमलेश पटेल के यहां बृहस्पतिवार रात पहुंचे उनके दामाद संदीप पटेल निवासी बेलसारा कौंधियारा ने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में कमलेश पटेल, उनकी पत्नी बिटाऊ देवी, बेटी कंचन पटेल पत्नी संदीप पटेल व बेटियां राधना, काजल व कल्पना घायल हो गईं। पुलिस ने संदीप पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार कौंधियारा के बेलसारा निवासी संदीप पटेल गुजरात में नौकरी करता है। वहीं से उसने अपनी पत्नी व विधवा मां को जान से मारने की धमकी दी। इससे डरकर पत्नी अपने बच्चों व सास को लेकर बुधवार को अपने मायके उमरी बुदांवा थाना घूरपुर चली आई। सूरत से आने के बाद बृहस्पतिवार रात को संदीप अपने ससुराल पहुंचा और अपनी मा व पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए गाली गलौज करने लगा। वहां मौजूद ससुराल वालों ने विरोध किया तो वह हमलावर हो गया और अपनी सास व पत्नी पर चाकू व धारदार हथियार से हमला करना चाहा। युवक की सास उसकी मां का बचाव करते हुए सामने आ गई तो युवक ने सास व पत्नी पर हमला कर दोनों को बुरी तरह जख्मी कर दिया।
बीच बचाव में आए ससुर कमलेश पटेल व उनकी बेटी राधना, काजल व कल्पना आदि को भी निशाना बनाते हुए मारकर घायल कर दिया। रोने - पीटने का शोरगुल होने पर आसपास के लोग आये और बीच बचाव किया तथा हमलावर को पकड़ कर बांध लिया। घटना की सूचना पर पहुंचीं घूरपुर पुलिस ने अभियुक्त को अपने हिरासत में लिया तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा ले गई। यहां डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल बिटाऊ देवी व कंचन पटेल को स्वरूप रानी अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों को सिर में गंभीर चोट लगी है। आंशिक रूप से घायल अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। थानाध्यक्ष घूरपुर दिनेश सिंह ने बताया कि जानलेवा हमला आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त संदीप पटेल को जेल भेज दिया गया।