फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man returning home from a shop died under suspicious circumstances

Prayagraj News: दुकान से घर लौट रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 10 Mar 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 10 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
A young man returning home from a shop died under suspicious circumstances
सोरांव --- मृतक फूलचंद की फाइल फोटो
थाना क्षेत्र के गहरपुर मलकिया गांव के निकट कपड़े की दुकान चलाने वाले फूलचंद पटेल (38) पुत्र ननकू पटेल की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फूलचंद पटेल रविवार की शाम दुकान बंद कर अपने घर मऊआइमा के चकश्याम गांव जा रहे थे। रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रास्ते में युवक ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया था कि आधे घंटे में घर पहुंच जाऊंगा। रात नौ बजे युवक का फोन उठना ही बंद हो गया।
विज्ञापन

परिजन युवक को खोजने निकले तो वह गहरपुर मलकिया गांव के निकट दुकानदार फूलचंद्र के पुआल के ढेर के पास मिले। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। परिजनों ने उन्हें मऊआइमा सीएचसी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां डाॅक्टरों ने फूलचंद को मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई अखिलेश कुमार ने इसकी सूचना सोरांव पुलिस को दी। सोमवार को भोर में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। सोमवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सोरांव प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed