फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man lost in the Maha Kumbh Mela was found after a year and handed over to his family.

Prayagraj News: महाकुंभ में खोया युवक साल भर बाद मिला, परिजन को सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
A young man lost in the Maha Kumbh Mela was found after a year and handed over to his family.
महाकुंभ मेले में मानसिक रूप से बीमार एक युवक परिजनों से बिछड़ गया था। स्थानीय लोगों की सहायता से वह साल भर बाद परिजनों से मिला। बिहार के पटना के नौबतपुर थाना अंतर्गत निवासी मनु चौधरी (21) पुत्र दिलीप चौधरी महाकुंभ में परिजनों के साथ संगम स्नान के लिए आया था। उस दौरान वह अपने परिवार से बिछड़ गया था। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार होने के कारण नौ महीने तक इधर-उधर भटकता रहा।
विज्ञापन

दो सप्ताह पहले भटकते-भटकते वह सहसों के पास कसेरुआ खुर्द गांव पहचा। जहां पर इस गांव के ज्ञान सिंह ने उसको अपने पास रख लिया। उसके बाद पास के ही सत्येंद्र प्रताप सिंह, संजीव सिंह, अच्युतानंद मिश्र आदि लोगों ने उसके लिए खाना, कपड़ा व सोने की व्यवस्था आदि उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

इस बीच ज्ञान सिंह ने किसी तरह मनु चौधरी से बात कर गूगल पर सर्च किया तो उसने अपनी बहन का गांव हसपुरा, औरंगाबाद बताया। उन्होंने हसपुरा के थानाध्यक्ष से बात की और उनको युवक की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद थानाध्यक्ष ने युवक की फोटो मंगाकर वहां के समाचार पत्र में छपवाया। पेपर में पढ़कर उसके बहन व बहनोई को जानकारी हुई। उसके बाद परिजन बुधवार को कसेरुआ खुर्द गांव पहुंचे। रहिमापुर चौकी प्रभारी जयराम सरोज की मौजूदगी में स्थानीय लोगों ने युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed