फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man in Kidganj committed suicide by hanging himself after he could not marry his girlfriend

Prayagraj : प्रेमिका से शादी न होने पर कीडगंज में युवक ने फंदे से लटक कर दी थी जान

Sun, 23 Mar 2025 02:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Mar 2025 02:12 PM IST
सार

कीडगंज के कृष्णानगर निवासी हर्ष उर्फ तुषार शर्मा (24) ने प्रेमिका से शादी न होने पर फंदे से लटक कर जान दी थी। शुक्रवार को बंद कमरे में उसका फंदे से लटकता हुआ शव मिला था। शनिवार को बड़ी बहन के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
A young man in Kidganj committed suicide by hanging himself after he could not marry his girlfriend
आत्महत्या। - फोटो : Social media

विस्तार

कीडगंज के कृष्णानगर निवासी हर्ष उर्फ तुषार शर्मा (24) ने प्रेमिका से शादी न होने पर फंदे से लटक कर जान दी थी। शुक्रवार को बंद कमरे में उसका फंदे से लटकता हुआ शव मिला था। शनिवार को बड़ी बहन के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन


कृष्णा नगर निवासी हर्ष घर में कमाने वाला इकलौता लड़का था। पिता के गुजर जाने के बाद उसी के ऊपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और बड़ा भाई दिव्यांग है। शुक्रवार सुबह देर तक न उठने पर मां बुलाने गई तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पार्षद मुकेश लारा ने बताया कि हर्ष एक लड़की से काफी समय से प्रेम करता था। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के परिवार वाले शादी के खिलाफ थे। इस वजह से हर्ष काफी परेशान रहने लगा था। काफी प्रयास के बाद उसे लगा कि अब उसकी शादी प्रेमिका से नहीं हो पाएगी तो वह परेशान होकर फंदे से लटक कर जान दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी बहन गुजरात में रहती है। घटना की जानकारी होने के बाद वह प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। बहन के इंतजार में शुक्रवार को परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। शनिवार को बहन के आने के बाद पोस्टमार्टम कराकर युवक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। हर्ष की मौत से पूरे परिवार में गम का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed