फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man died due to electric shock from the temple railing

Prayagraj News: मंदिर की रेलिंग में उतरे करंट से युवक की गई जान

Wed, 06 May 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 06 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to electric shock from the temple railing
मदरा मुकुंदपुर गांव में मंगलवार को नवनिर्मित मंदिर की सीढ़ी में लगी रेलिंग में बिजली का करंट उतरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के वक्त मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होने के बाद रामायण पाठ चल रहा था।
विज्ञापन


मदरा मुकुंदपुर के रुद्र शंकर उपाध्याय (40) दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। उन्होंने घर के सामने मां दुर्गा की मंदिर को स्थापित कराया था। प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद घर में रामायण का पाठ चल रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान रुद्र शंकर मंदिर में पूजा- अर्चना के लिए सीढ़ी से मंदिर में जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने रेलिंग पकड़ा वैसे ही करंट की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजन उन्हें रामनगर सीएचसी ले आए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों में छोटे थे। इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर किशोर झुलसा

उमापुर कला गांव में मंगलवार शाम करंट की चपेट में आकर किशोर झुलस गया। धरांव कुलन्दन गांव निवासी ओमप्रकाश बिंद, पुत्र पंचू डीजे वाहन पर सवार था। जैसे ही वाहन चकमार्ग पर वाहन तार से छू गया और उस पर सवार किशोर करंट की चपेट में आकर झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से झुलसे किशोर को कुखुड़ी गांव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


समाजसेवी जयंती लाल दुबे का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने लापरवाही बरती। जिसका खामियाजा अब हादसे के रूप में सामने आया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश है और लोग विभागीय उदासीनता पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed