{"_id":"68b8adabd7551613be05e012","slug":"a-young-man-died-after-being-electrocuted-in-meja-allahabad-news-c-407-1-sald1005-6705-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मेजा में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मेजा में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
तेंदुआ कला गांव में बुधवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह खेत से गुजर रहा था। वहीं बिजली का तार टूटकर गिरा था, जिससे करंट फैल गया था।
बताते हैं कि बबूल का पेड़ बिजली के खंभे पर गिरा और खंभा खेत में गिर गया। विकास सिंह पटेल (25) को खतरे का अंदाजा नहीं हुआ। वह उसी के समीप से गुजरा और हादसे का शिकार हो गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन ने उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि पेड़ और तार के हटाया दिया होता तो यह घटना न होती। हादसा बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ है।
विकास की शादी जून 2025 में खीरी के मजरा गांव के अंशिका सिंह पटेल से हुई थी। पति की मौत से सदमें में आई पत्नी अंशिका का रो-रोकर बुरा हाल है। विकास घर पर रहकर खेती करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है।