फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A total of 325 registered mails have been sent so far from the Mela Head Post Office

Prayagraj News: मेला प्रधान डाकघर से अब तक कुल 325 रजिस्टर्ड डाक भेजा गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
A total of 325 registered mails have been sent so far from the Mela Head Post Office
मेला के लाल मार्ग सेक्टर दो स्थित प्रधान डाकघर में अब तक कुल 325 रजिस्टर्ड डाक भेजा गया। मेले में मौजूद लोगों के प्रतिदिन लगभग 50 से अधिक डाक भी आ रहे हैं। यहां पर अब तक 56 लोगों ने अपने आधार में संशोधन भी करवाए हैं। श्रद्धालु आधार कार्ड के माध्यम से रुपये भी निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में बने अस्थायी प्रधान डाकघर को शुरू हुए 15 दिन से अधिक हो गए हैं, और अब तक यहां से तीन सौ से अधिक डाक भेजे जा चुके हैं। इन सभी डाकों में से अधिकांश तो सरकारी विभाग के हैं। श्रद्धालु भी इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। प्रतिदिन लगभग दस से बारह लोग आधार का इस्तेमाल कर रुपये निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन आने वाले डाकों वितरित करने के लिए प्रधान डाकघर में चार डाकिया भी लगाए गए हैं। मेले में कुल बीस श्रद्धालुओं के डाक आए हैं। श्रद्धालु मेले में खरीदे गए समान को यहां से पार्सल भी कर रहे हैं। मुंबई खार वेस्ट से आए मानव ने बताया कि वह मेले में ज्यादा वस्तुएं खरीद लिए थे, खुद ले जाने में समस्या होती इसलिए यहां से पार्सल कर दे रहा हूं। पोस्ट मास्टर मनोज पांडेय ने बताया कि यहां आधार से रुपये निकासी, आधार संशोधन और रजिस्ट्री समेत सभी सुविधाएं मौजूद हैं और श्रद्धालु व अन्य लोग इसका लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed