फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A teenager who went to the Mata Shitala Dham fair with his family drowned

Prayagraj News: परिवार के साथ मां शीतला धाम मेले में गए किशोर की डूबने से माैत

Tue, 14 Jul 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 14 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A teenager who went to the Mata Shitala Dham fair with his family drowned
घूरपूर -मृतक रितिक भारतीया की फाइल फोटो
थाना क्षेत्र के सारीपुर स्थित मां शीतला धाम मेले में सोमवार को यमुना में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


नैनी के डांडी गांव निवासी पूर्णवासी भारतीय पत्नी गीता और 14 वर्षीय इकलौते बेटे रितिक के साथ सोमवार सुबह मां शीतला धाम में दर्शन-पूजन के लिए आए थे। परंपरा के अनुसार, परिवार पहले यमुना में स्नान करने पहुंचा। इस दौरान नावों पर चढ़कर कुछ लड़कें पानी में कूदकर नहा रहे थे।
विज्ञापन

रितिक भी खेलते-खेलते एक नाव पर चढ़ गया और वहीं से यमुना में कूदकर स्नान करने लगा। रितिक को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग सका और वह गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद अफरातफरी मच गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से रितिक को नदी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी चाका ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अंतिम संस्कार से पूर्व किशोर की शरीर में हुई हलचल तो फिर लेकर भागे अस्पताल

रितिक की मौत होने की पुष्टि जब सीएचसी चाका के डॉक्टरों ने की दी, तो निराश परिजन शव को लेकर घर चले गए। परिजन अंतिम संस्कार की जुटे ही थे कि इसी बीच रितिक के शरीर में हलचल होने लगी। ऐसे में परिजन उसे लेकर डांडी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि अभी सांस चल रही है।
डाॅक्टरों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बताया कि आधे घंटे पूर्व ही उसकी सांसें थम चुकी थी।

बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां गीता और पिता पूर्णवासी बेसुध हो गए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed