फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A teenager drowned in the deep water of a pond while bathing with his friends

Prayagraj News: दोस्तों संग नहाते समय तालाब के गहरे पानी में डूबा किशोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A teenager drowned in the deep water of a pond while bathing with his friends
फोटो कैप्शन संशोधित।लालगोपालगंज के जानबख्श का पूरा में तालाब में डूबे किशोर की तलाश करती एसडी
नवाबगंज थाना क्षेत्र के जानबख्श का पूरा कमालापुर गांव में दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया किशोर गहरे पानी में डूब गया। घटना सुबह करीब 10ः30 बजे की है। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में जाल डालकर घंटों तलाश किया। रात साढ़े आठ बजे किशोर का शव बरामद किया।
विज्ञापन



जानबख्श का पूरा कमालापुर गांव निवासी मो. अर्श (17) पुत्र मो. साजिद 12वीं का छात्र है। शुक्रवार की सुबह वह अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव की पश्चिम दिशा स्थित तालाब में नहाने गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, खेल-खेल में बच्चों ने तालाब में फैली जलकुंभी को इकट्ठा कर उसकी नाव बनाकर तैरना शुरू कर दिया। अर्श भी इसी नाव पर सवार होकर तालाब के बीच में पहुंच गया। अचानक जलकुंभी की परत हट गई और अर्श पानी में डूबने लगा।
विज्ञापन

यह देखकर उसके साथी घबरा गए और शोर मचाते हुए घर की ओर भागे। उन्होंने तुरंत परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों और क्षेत्रीय मल्लाहों की मदद से तालाब में जाल डालकर अर्श की तलाश शुरू की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इंस्पेक्टर नवाबगंज ने जल पुलिस और गोताखोरों की टीम को तालाब में उतारा। रात साढ़े आठ बजे किशोर का शव बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़


अर्श दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता मो. साजिद उर्फ सज्जू पहले सउदी अरब में नौकरी करते थे, लेकिन इन दिनों घर पर रहकर खेती-किसानी करते हैं। इस दुखद घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां रिजवाना बानो और बहनें तूबा व नाजिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed