{"_id":"68b9f124e63cab555a01139e","slug":"a-student-died-due-to-electrocution-in-kondhar-two-people-got-burnt-allahabad-news-c-407-1-sald1005-6767-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कोंहड़ार में बिजली की चपेट में आने से छात्र की गई जान, दो लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कोंहड़ार में बिजली की चपेट में आने से छात्र की गई जान, दो लोग झुलसे
विज्ञापन
कोंहड़ार घाट इलाके के शाहपुर कला में बृहस्पतिवार शाम को बारिश के दौरान बिजली गिरने से चपेट में आए छात्र की जान चली गई। वहीं साथ में रहे दो लोग झुलस गए गए हैं। झुलसे दोनों लोगों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि शाहपुर कला के अगम लाल का बेटा अजय (17) जंगीलाल इंटर कॉलेज कोंहड़ार में दसवीं का छात्र था। वह शाम को टोंस नदी में मछली पकड़ने गया था। वह नदी के किनारे ही था कि बारिश के साथ बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। नदी के किनारे उसके साथ खड़े कालीचरण (55) और शिवमोहन (13) निवासी शाहपुर कला भी बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए।
तीनों लोगों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां अजय को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। झुलसे दोनों लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर मौके पर कोंहड़ार पुलिस के साथ शाहपुर कला के लेखपाल बृजभान पहुंच गए। घटना की जानकारी तहसील मेजा प्रशासन को दी गई है। मृतक अजय दो भाईयों में बड़ा था। एक बड़ी बहन है। घटना को लेकर मां कबूतरी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। एसडीएम मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी। संवाद