फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A squad of two hundred and fifty doctors formed to help the corona victims

कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए बनाया ढाई सौ चिकित्सकों का दस्ता

Sat, 12 Jun 2021 12:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Jun 2021 12:25 AM IST
सार

  • सीडीए पेंशन में तैनात अफसर ने डॉक्टर मित्र समूह बनाकर सैकड़ों लोगों की बचाई जान, देशभर में मददगार चिकित्सकों की चेन तैयार

विज्ञापन
A squad of two hundred and fifty doctors formed to help the corona victims
डाक्टर - फोटो : file photo

विस्तार

चल पड़े जिधर दो डग मग में चल पड़े कोटि पग उसी ओर...। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जब मानवता कराह रही थी और बेड, आक्सीजन के लिए लोग असहाय होकर भटक रहे थे, तब शहर के एक अफसर ने मददगार चिकित्सकों का समूह सैकड़ों लोगों को काल के गाल सेे बाहर खींच लिया। डॉक्टर मित्र के नाम से गठित इस समूह के जरिए अब प्रयागराज ही नहीं देश भर के प्रमुख शहरों में कोरोना पीड़ितों को मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन


सीडीए पेंशन लेखा परीक्षक के पद पर तैनात दीपक अग्रहरि ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ देश भर में चिकित्सकों का बड़ समूह तैयार किया है। इस समूह का नाम रखा गया है डॉक्टर मित्र। इस डॉक्टर मित्र समूह में स्वरूपरानी अस्पताल के अलावा, एसजीपीजीआई लखनऊ, बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर, दशरथ मेडिकल कॉलेज अयोध्या, झांसी मेडिकल कॉलेज, साइन हॉस्पिटल मुंबई, अंबेडकर हॉस्पिटल मुंबई, सर गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली, मैक्स हॉस्पिटल के अलावा जौनपुर, फतेहपुर, कानपुर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के एमबीबीएस चिकित्सक शामिल हैं।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जब चरम पर थी, तब एक फोन पर इस समूह की मदद से मरीजों को बेड और इंजेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे थे। दिल्ली से लेकर प्रयागराज तक वेंटिलेटर, आक्सीजन और आक्सीजन सिलेंडर डॉक्टरों के इस समूह के जरिए लोगों को उपलब्ध कराए गए। अब इस समूह में चिकित्सकों की संख्या बढ़कर 250 हो गई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ राजेश अग्रहरि बताते हैं कि दीपक की पहल पर एक-एक कर चिकित्सक इस समूह से जुड़ते गए और मददगारों का कारवां खड़ा हो गया।?
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस समूह में एक फोन या मैजेस पर देश के किसी भी कोने में कोरोना संक्रमित को बेड या किसी भी तरह की चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसी तरह किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के यूरोलॉजिस्ट डॉ दिलीप चौरसिया इस समूह को असहायों के लिए वरदान मानते हैं। उनका कहना है कि किसी का भी फोन आने पर इस समूह के चिकित्सक उसे तत्काल राहत दिला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed