{"_id":"68f1640af316cb106d0b0d9a","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-the-house-of-a-retired-air-force-personnel-allahabad-news-c-3-ald1034-739067-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: शाॅर्ट सर्किट से रिटायर एयरफोर्स कर्मी के घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: शाॅर्ट सर्किट से रिटायर एयरफोर्स कर्मी के घर में लगी आग
Fri, 17 Oct 2025 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 17 Oct 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
मनौरी में रिटायर एयरपोर्स कर्मी के घर में लगी आग की फोटो। पुलिस
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में बृहस्पतिवार को शॉर्ट सर्किट से रिटायर एयरफोर्स कर्मी के तीन मंजिला मकान में आग लग गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गृहस्थी का लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
मनौरी निवासी रिटायर एयरफोर्स कर्मी कंधई लाल ने बताया कि उनके तीन मंजिला मकान में बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई। यह देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते धुएं का गुब्बार आग के गोले में बदल गया। किसी तरफ परिवार के लोगों ने अपनी जान बचाई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
परिजनों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी। पूरामुफ्ती पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम से साथ मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते परिजनों ने गैस सिलिंडर को घर से बाहर निकाल दिया था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
बेटे की शादी के लिए बनवाए गहने जले
कंधई लाल ने बताया कि बेटे की शादी की बात चल रही थी। बहू के लिए पहले से ही लाखों रुपये के गहने बनवाकर घर में रखे थे। साथ ही उनकी पत्नी के भी गहने थे। इसके अलावा हजारों की नकदी भी थी जो आग में जलकर राख हो गई। उनका दावा है कि आग से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगी थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पहुंचकर करीब 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया था। कोई जनहानि नहीं हुई है। आगे मामले की जांच की जा रही है।