फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A short circuit caused a fire in a wedding home, reducing household goods to ashes

Prayagraj News: शादी वाले घर में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी राख

Tue, 17 Mar 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 17 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in a wedding home, reducing household goods to ashes
मेजा के बिगहना गांव में रविवार आधी रात एक शादी वाले घर में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से गृहस्थी का सामान राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मेजा थाना क्षेत्र के समोगरा गांव के राजेश कुमार गुप्ता के बड़े बेटे रितेश की शादी 30 अप्रैल को होनी है। शादी की तैयारी के लिए परदेस में रह रहे राजेश कुमार गुप्ता घर आए हैं। रविवार रात दस बजे राजेश परिजनों संग खाना खाकर सो गए। आधी रात शाॅर्ट सर्किट से घर में लगी आग से धुंआ निकलना शुरू हुआ तो परिजनों की नींद खुल गई।
विज्ञापन

परिजन बाहर निकलकर आग बुझाने में जुट गए लेकिन आग बढ़ती ही गई। कुछ ही देर में पुलिस के साथ फायर बिग्रेड कर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। लेकिन तब तक घर-गृहस्थी जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। राजेश गुप्ता ने बताया कि आग से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद के साथ करीब दो लाख के आभूषण एवं अन्य सामान रखे गए थे। सब कुछ जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed