फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A reward of Rs 25 thousand announced on Mafia Ashraf's brother-in-law Zaid Master, announcement was made a day

Prayagraj : माफिया अशरफ के साले जैद मास्टर पर 25 हजार का इनाम घोषित, एक दिन पहले कराई गई थी मुनादी

Fri, 27 Sep 2024 05:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 05:53 PM IST
सार

शाहगंज थाना पुलिस ने बुधवार को पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हटवा निवासी मोहम्मद जैद के घर ढोल नगाड़ा बजाकर मुनादी कराई थी। धारा-82 के तहत कुर्की का नोटिस चस्पा कर परिवार वालों को आगाह किया था कि न्यायालय की ओर से निर्धारित समयावधि के भीतर अगर आरोपी न्यायालय या पुलिस के समक्ष पेश नहीं होता है तो अगली विधिक कार्रवाई कुर्की के रूप में की जाएगी। 

विज्ञापन
A reward of Rs 25 thousand announced on Mafia Ashraf's brother-in-law Zaid Master, announcement was made a day
माफिया अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहगंज के मुतवल्ली से पांच लाख रंगदारी मांगने समेत अन्य मुकदमों में पांच माह से फरार माफिया अशरफ के साले जैद मास्टर पर कमिश्नरेट प्रयागराज ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। शाहगंज थाना पुलिस ने बुधवार को पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हटवा निवासी मोहम्मद जैद के घर ढोल नगाड़ा बजाकर मुनादी कराई थी। धारा-82 के तहत कुर्की का नोटिस चस्पा कर परिवार वालों को आगाह किया था कि न्यायालय की ओर से निर्धारित समयावधि के भीतर अगर आरोपी न्यायालय या पुलिस के समक्ष पेश नहीं होता है तो अगली विधिक कार्रवाई कुर्की के रूप में की जाएगी।  सिटी डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि जैद के खिलाफ विभिन्न थानों में 10 केस दर्ज हैं। बृहस्पतिवार को आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed