फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A record 150 MEMU special trains will run during the Magh Mela

Prayagraj News: माघ मेले में इस बार चलेंगी रिकाॅर्ड 150 मेमू स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
A record 150 MEMU special trains will run during the Magh Mela
माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 150 मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। इनका संचालन प्रयागराज से मिर्जापुर होते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज से फतेहपुर, कानपुर, प्रयागराज से मानिकपुर, सतना, कटनी, प्रयागराज से मानिकपुर, बांदा और झांसी आदि मार्ग पर होगा।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बताया कि महाकुंभ की तर्ज पर माघ मेले में भी प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, सूबेदारगंज, नैनी आदि रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय आदि की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

प्रमुख स्नान पर्व के दौरान एकल दिशा प्रवेश की भी व्यवस्था रहेगी। जंक्शन पर कंट्रोल टावर के माध्यम से शहर के सभी स्टेशनों पर नजर रखी जाएगी। जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर आगे मेले से जुड़ी तैयारी पर बैठक होगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि माघ मेले के दौरान ज्यादा से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed