फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A piece of bamboo stuck in the stomach for several days was removed, stitches were applied in the first treatm

Prayagraj News : कई दिन से पेट में फंसा बांस का टुकड़ा निकाला, प्रथम उपचार में टांके लगाए, दूसरी बार की सर्जरी

Mon, 23 Feb 2026 05:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 05:23 PM IST
सार

मार्ग दुर्घटना घायल एक मरीज के पेट में घुसा बांस का टुकड़ा अंदर रह गया और डॉक्टरों ने ऊपर से टांके लगा दिए। बाद में दर्द होने पर वह दूसरे डॉक्टर के पास पहुंचा तो मामला पकड़ में आया। फिर सर्जरी कर उसे निकाला गया।

विज्ञापन
A piece of bamboo stuck in the stomach for several days was removed, stitches were applied in the first treatm
प्रयागराज में आपरेशन करके मरीज के पेट से निकाला गया बांस का टुकड़ा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मार्ग दुर्घटना घायल एक मरीज के पेट में घुसा बांस का टुकड़ा अंदर रह गया और डॉक्टरों ने ऊपर से टांके लगा दिए। बाद में दर्द होने पर वह दूसरे डॉक्टर के पास पहुंचा तो मामला पकड़ में आया। फिर सर्जरी कर उसे निकाला गया।

विज्ञापन


रामपुर निवासी 55 वर्षीय मरीज करीब एक हफ्ते पहले मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। अस्पताल पहुंचने पर उसके पेट के निचले हिस्से में आए घाव पर डॉक्टरों ने टांके लगाकर उसे डिस्चार्ज कर दिया। चार दिन पहले पेट में तेज दर्द, उल्टी, कमजोरी और संक्रमण के लक्षण बढ़ने पर मरीज को टैगोर टाउन स्थित एक निजी चिकित्सालय लाया गया। जांच में कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई लेकिन टांकों से मवाद निकल रहा था।
विज्ञापन


दवाओं से जब फायदा नहीं हुआ और संक्रमण कमर तक फैल गया, तब ऑपरेशन का फैसला किया गया। इस दौरान उसकी आंतों से15 इंच बांस का टुकड़ा निकाला गया। वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि इस प्रकार के मामले चुनौतीपूर्ण होते हैं। थोड़ी और देर हो जाती तो संक्रमण पूरे शरीर में फैल सकता था। अब मरीज की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed