{"_id":"6b0357207fd11a73740b4482","slug":"a-night-of-helplessness-under-the-open-sky-allahabad-news-c-3-1-ald1027-1022747-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: खुले आसमान के नीचे बेबसी की रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: खुले आसमान के नीचे बेबसी की रात
विज्ञापन
प्रयागराज। रात के 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सड़क किनारे बेबसी साफ नजर आती है। दिन भर यहीं लाई-चना की दुकान लगाकर गुजर-बसर करने वाले कैलाश और प्रमोद रात होते ही ठंडी जमीन पर प्लास्टिक बिछाकर लेटने को मजबूर हैं। तन ढकने के लिए इनके पास सिर्फ एक पतला कंबल है, जिसके सहारे ये खुले आसमान के नीचे अपनी सर्द रात काट रहे हैं।
रात 11:45 बजे पत्थर गिरिजाघर के पास सड़क की पटरी पर ई-रिक्शा चालक श्यामलाल और उसके कुछ साथी दिन भर की मेहनत के बाद सड़क किनारे बसेरा बनाए हैं। लगभग इसी समय, कुछ दूरी पर हाईकोर्ट के पास डिवाइडर किनारे सबसे विचलित करने वाला दृश्य दिखता है। हीरालाल व उनकी पत्नी श्यामा देवी, बेटा रामभवन और बेटी प्रियंका के साथ जमीन पर लेटे हैं।
चार लोगों का परिवार एक ही कंबल में सिमटा है। ट्रॉली चलाकर परिवार पालने वाले हीरालाल के बच्चे भी माता-पिता के साथ खुले आसमान के नीचे ठंड सहने को मजबूर हैं। सवाल है कि इनकी रात सुरक्षित बनाने के लिए रैन बसेरों के दरवाजे कब खुलेंगे।
विज्ञापन
दिसंबर के पहले हफ्ते में रेन बसेरों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस बार भी महिलाओं के लिए अलग से पिंक रैन बसेरे की व्यवस्था की जाएगी। रैन बसेरे के संचालन की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। अरविंद राय, अपर नगर आयुक्त