फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A message of 'Hum Ek Hain' made by drawing a map of India on the arrival of Rasool

रसूल की आमद पर हिंदुस्तान का नक्शा बनाकर दिया ‘हम एक हैं’ का संदेश

Mon, 11 Nov 2019 02:31 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
A message of 'Hum Ek Hain' made by drawing a map of India on the arrival of Rasool
औद्योगिक क्षेत्र के हल्दी कला में बारावफात का जुलूस निकालते मुस्लिम समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला

राम मंदिर पर फैसला आने के बाद संगमनगरी ने बारावफात के मौके पर संयम, सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश की। चाहे करेली, मीरापुर व कल्याणी देवी की चाय की दुकानों की अड़ियां हों या फिर बारावफात के जुलूस। हिंदु-मुसलमानों में एक साथ सद्भाव का संदेश देते हुए खुशियों का इजहार किया। कल्याणी देवी में बारावफात के जुलूसों का हिंदुओं ने भी स्वागत किया तो चाय की अड़ियों पर मुसलमान भी सुप्रीम कोर्ट के राम मंदिर फैसले की सराहना करते नजर आए।

विज्ञापन


राम मंदिर पर फैसले बाद बारावफात पर रसूल की आमद की खुशी में निकाले गए जुलूस में मजहबी एकता पर आधारित हिंदुस्तान का नक्शा बनाया गया। ख्वाजा गरीब नवाज के साथ हिंदुस्तान का नक्शा बनाकर ‘हम एक हैं’ का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


कल्याणी देवी मंदिर के पास बाबूलाल चाय वाले की दुकान पर फिर अटाला व्यापार मंडल के अध्यक्ष फैयाज अहमद व अकरम, नसीम सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चाय की चुस्कियों के साथ सराहते मिले। पूछते ही फैयाज बोल पड़े कि हिंदु-मुसलमान दोनों के हक में बहुत ही अच्छा हुआ। हमेशा-हमेशा के लिए सिर का बोझ तो उतरा ही, फैसले में हर किसी की भावना का आदर किया गया है। इसी कल्याणी देवी मंदिर के पास ही मंच लगाकर बारावफात के जुलूसों का स्वागत फैयाज, नईम अहमद के साथ पवन द्विवेदी, पंकज द्विवेदी, अमिताभ तिवारी, विभूति नारायण सिंह व अन्य नागरिक कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारावफात पर आकर्षक सजावट करने वाली अंजुमनों को पार्षद अखिेलश सिंह, सरदार अजीत सिंह व कादिर भाई ने मिलकर सम्मानित भी किया। जामा मस्जिद के नीचे लंबे समय से कारोबार करने वाले संजय गुप्ता कहते हैं कि यह सद्भाव और अमन का शहर है। बारावफात के मौकेपर हिंदू-मुसलमानों की ओर से आपसी सौहार्द के लिए पेश किए गए उदाहरण से हर किसी को सीख लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed