फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A melodious gathering in Amar Ujala Carnival, residents danced to the performances.

Prayagraj : अमर उजाला कर्निवाॅल में सजी सुरों की महफिल, प्रस्तुतियों पर थिरके शहरवासी

Fri, 25 Oct 2024 04:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Oct 2024 04:43 PM IST
सार

थिमेटिक स्वागत द्वारों, रंग-बिरंगी झालरों, चर्खियों से सजे सिविल लाइंस में शहरवासियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से शाम को यादगार बनाया। झूले-चर्खियों के शोर के बीच खरीदारी संग मस्ती, मनोरंजन और संगीत की जुगलबंदी ने शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गणेश वंदना से शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या शाम ढलने के साथ परवान चढ़ती गई।

विज्ञापन
A melodious gathering in Amar Ujala Carnival, residents danced to the performances.
अमर उजाला कॉर्निवाल में प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमर उजाला के शुभ लाभ शॉपिंग कर्निवाॅल में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सुरों की महफिल सजे। नए पुराने गीतों से कलाकारों ने छाप छोड़ी। वहीं डांस की प्रस्तुतियों संग शहरवासी झूमते गाते नजर आए। इससे पहले मंडलायुक्त ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही पीडीए वीसी अमित पाल शर्मा, निगमायुक्त चंद्रमोहन गर्ग और पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल ने भी कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन

थिमेटिक स्वागत द्वारों, रंग-बिरंगी झालरों, चर्खियों से सजे सिविल लाइंस में शहरवासियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से शाम को यादगार बनाया। झूले-चर्खियों के शोर के बीच खरीदारी संग मस्ती, मनोरंजन और संगीत की जुगलबंदी ने शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गणेश वंदना से शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या शाम ढलने के साथ परवान चढ़ती गई।

विज्ञापन

वीरा परिहार ने कत्थक नृत्य से समारोह में रंग जमाया, वहीं भूपेंद्र शुक्ला ने ... सोने जैसे रंग है तेरा, चांदी जैसे बाल की प्रस्तुति से समां बांध दिया। हास्य कवि ब्रजमोहन रसिया ने जहां प्रस्तुतियों से श्रोताओं को ठहाके के लिए मजबूर किया, वहीं मोहित ने बुंदेलखंडी डांस की प्रस्तुति से छटा बिखेरी। पीडीएस स्टूडियो के बच्चों ने सामूहिक डांस से सभी को आकर्षित किया। शानवी ने दिल है छोटा सा, छोटी से आशा की प्रस्तुति से छाप छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन


डांस में श्रेया सिंह ने भी खूब रंग जमाया। डा. विकल रस्तोगी, रत्नाकर पांडेय सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों को भी खूब सराहा गया। दूसरी ओर शहरवासियों ने घोड़े, ऊंट और बग्घी की शाही सवारी का आनंद उठाया। कार्यक्रम के दाैरान बच्चे मोटू-पतलू संग मस्ती करते नजर आए।

कलाकारों को मंच प्रदान कर रहा अमर उजाला कर्निवाॅल : विजय विश्वास पंत

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कहा कि अमर उजाला कर्निवाॅल शहर के कलाकारों को बेहतर मंच प्रदान कर रहा है। मैं भी दो वर्षों से इसका गवाह रहा हूं। दीपावली से पहले यह शहरवासियों के लिए खुशियों का संदेश लेकर आता है। उन्होंने लोगों को दीपोत्सव की बधाई भी दी। साथ ही महाकुंभ में सभी से सहयोग का आह्वान किया।

ऐसे कार्यक्रमों से निखरती है कलाकारों की प्रतिभा : डाॅ. अमित पाल

पीडीए वीसी डाॅ. अमित पाल शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नवोदित कलाकारों को मंच मिलता है। साथ ही उनकी प्रतिभा भी निखरती है। उन्होंने महाकुंभ के लिए पीडीए के कार्यों का जिक्र किया। कहा कि महाकुंभ के लिए शहर को संवारा जा रहा है। विकास कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। महाकुंभ से पहले साैंदर्यीकरण के काम पूरे हो जाएंगे।

निगमायुक्त ने किया शहर को स्वच्छ रखने का आह्वान

निगमायुक्त चंद्रमोहन गर्ग ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न सिर्फ कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, बल्कि कला और संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने अमर उजाला की ओर से की गई पहल को सराहा। साथ ही शहरवासियों से प्रयागराज को स्वच्छ बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed