फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A married woman committed suicide by hanging herself in Meja

Prayagraj News: मेजा में फांसी के फंदे से झूलकर विवाहिता ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A married woman committed suicide by hanging herself in Meja
इलाके के नेवढि़या (कंवरिया) गांव में रविवार सुबह फांसी के फंदे से झूलकर विवाहिता ने जान दे दी। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लालबहादुर की पत्नी रीता देवी (27) रविवार सुबह घर में साड़ी को फंदा बनाकर पंखे से झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पति लाल बहादुर का कहना है कि शनिवार रात में बच्चों संग खाना खाकर कमरे में रीता सोई थी। रीता देवी का मायका मिर्जापुर में है। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग आ गए। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के खातिर मार डालने का आरोप लगाया। आरोप है कि रीता की पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन

साक्ष्य मिटाने के लिए ससुरालियों ने उसकी लाश को पंखे में साड़ी के फंदे से लटका दिया। मेजा थाने के दरोगा बृजेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के खातिर विवाहिता को मार डालने का आरोप लगाया है। मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोस के लोगों का कहना है कि रीता से आए दिन ससुरालियों से विवाद होता रहा। रीता को दो पुत्र और एक पुत्री हैं। बताया जाता है कि विवाद की वजह से ही रीता तीन माह तक मायके में थीं। चार रोज पहले ससुरालियों ने रीता को घर ले आए थे। रीता की शादी लालबहादुर संग बारह वर्ष पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed