{"_id":"69221ffbaaa3d85b0b0c1da5","slug":"a-leopard-was-spotted-in-the-bushes-of-kandla-jogiapur-village-leaving-people-terrified-allahabad-news-c-417-1-nan1013-1177-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कंदला-जोगियापुर गांव की झाड़ियों में दिखा तेंदुआ, सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कंदला-जोगियापुर गांव की झाड़ियों में दिखा तेंदुआ, सहमे लोग
विज्ञापन
हंडिया। क्षेत्र के गंगा तटीय गांव कंदला और जोगियापुर की झाड़ियों में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया। बताया जा रहा कि पिछले तीन दिनों से तेंदुए की हलचल तेज हुई है। शाम के वक्त ग्रामीणों ने कई बार तेंदुए को देखा। शुक्रवार शाम को झाड़ियों से तेंदुआ निकला तो लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। बता दें कि कई महीनों से वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है लेकिन उसे पकड़ने में नाकाम रही।
लक्षागृह-पृथ्वीपुर प्रमुख मार्ग से जोगियापुर होते हुए कंदला व रावतपुर जाने वाले संपर्क मार्ग के दोनों तरफ घनी झाड़ियां हैं। तीन दिन से इन झाड़ियों से निकलकर सड़क पार करते हुए कई बार ग्रामीणों द्वारा तेंदुए को देखा गया है। वन विभाग को सूचना दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम बगैर कोई कार्रवाई किए ही लौट गई।
झूंसी व रामनाथपुर क्षेत्र के गांव में तेंदुए के हमले की घटनाओं को याद कर लोग सहम जा रहे हैं। शाम होते तीनों गांव के लोग रास्ते से आवागमन बंद कर दे रहे हैं। वह मवेशियों की सुरक्षा करने के लिए रतजगा कर रहे हैं। ग्रामवासी विनय तिवारी, मनीष कुमार निषाद, राजेश कुमार, अरविंद कुमार, विकास कुमार ने वन विभाग के अफसरों से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बोले अफसर
15 दिन पहले लाक्षागृह के पास गांव में तेंदुए को देखे जाने की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। तेंदुए की लोकेशन को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। कंदला, रावतपुर और जोगियापुर में तेंदुआ होने की जानकारी नहीं है। रविवार को टीम भेजी जाएगी। लक्ष्मीकांत दुबे वन क्षेत्राधिकारी फूलपुर-हंडिया क्षेत्र