फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A laborer working in Kumbh Mela area died due to electric shock, fellow workers got angry, protested.

Prayagraj : हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने किया हंगामा

Sat, 02 Nov 2024 03:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 03:59 PM IST
सार

पुलिस से साफतौर कहा गया कि जब तक सक्षम अधिकारी मौके पर आकर लिखित आश्वासन नहीं देते हैं, शव उठाने नहीं दिया जाएगा। बवाल को देखते हुए मौके पर पैरा मिलिट्री फोर्स भी बुलानी पड़ी। बाद में नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
A laborer working in Kumbh Mela area died due to electric shock, fellow workers got angry, protested.
करंट लगने से मजदूर की मौत के बाद हंगामा करते श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र के नई झूंसी इलाके में गंगातट के किनारे भोला मंदिर के पास शनिवार की सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों के साथ ही इलाके के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर झूंसी पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन लोग मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।

विज्ञापन


पुलिस से साफतौर कहा गया कि जब तक सक्षम अधिकारी मौके पर आकर लिखित आश्वासन नहीं देते हैं, शव उठाने नहीं दिया जाएगा। बवाल को देखते हुए मौके पर पैरा मिलिट्री फोर्स भी बुलानी पड़ी। बाद में नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन पर लोग माने। तब जाकर पुलिस ने तकरीबन तीन घंटे बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेजा। मौके पर लोग भारी संख्या में जुटे रहे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नई झूंसी मल्लाही टोला निवासी 52 वर्षीय गणेश निषाद पुत्र स्वर्गीय श्रीनाथ निषाद मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की सुबह वह टहलते हुए नई झूंसी गंगताट पर भोला मंदिर के पास पहुंचा था। ऐसी आशंका है कि लघुशंका के लिए वह किनारे गया। तभी वहां पर बिजली विभाग के लटके रहे 11000 हाईटेंशन तार की चपेट में वह आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी तो सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची। तब तक गणेश के परिजनों के साथ ही मोहल्ले के लोग भारी संख्या में वहां जमा हो गए। लोग मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हंगामे को देखते हुए मौके पर पैरा मिलिट्री फोर्स भी बुलानी पड़ी। लोगों ने तकरीबन तीन घंटे तक हंगामा काटा। मौके पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लिखित आश्वासन दिया तो लोग मान गए। तब जाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। हंगामे के कारण मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed